Tamil Nadu News: एक बांग्लादेशी नागरिक समेत आठ संदिग्ध गिरफ्तार

0
415
Tamil Nadu News
Tamil Nadu News: एक बांग्लादेशी नागरिक समेत आठ संदिग्ध गिरफ्तार
  • संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त
  • आईएसआई के कहने पर बड़ी आतंकी साज़िश रच रहे थे आरोपी 

Tamil Nadu News, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार दबोचे गए संदिग्ध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के कहने पर तमिलनाडु में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। सूत्रों के अनुसार ये लोग पाकिस्तान के संगठनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे।

बांग्लादेशी आतंकियों के इशारे पर भी काम कर रहे थे संदिग्ध

एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने आठ संदिग्ध आतंकियों को दवोचा है। यह सफलता हासिल कर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। संदिग्ध कथित तौर पर पाकिस्तान की आईएसआई के अलावा बांग्लादेश के आतंकी ग्रुप्स के इशारे (Bangladesh-based terror groups) पर भी भारत में एक बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

कपड़ा फैक्ट्रियों से हिरासत में लिए गए

अधिकारी ने बताया कि कथित लोगों को तिरुपुर (Tirupur) की अलग-अलग कपड़ा फैक्ट्रियों (textile factories) से हिरासत में लिया गया। बाद में ट्रेन से उन्हें दिल्ली लाया गया। टीम ने संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध अपनी पहचान छिपाने के लिए नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : Tamil Nadu News: शिवकाशी के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]