देश प्रेम का जज्बा! Amazon की 46 लाख की नौकरी छोड़ी, Airbus का ऑफर ठुकराया, अब बने सेना में अफसर

0
125

किसी मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छे वेतन वाली नौकरी पाना आजकल के इंजीनियर का सपना होता है। लेकिन आज हम एक ऐसे इंजीनियर की बात करने जा रहे हैं जिसने देश की सेवा करने के लिए लगभग चार लाख रुपये सैलरी वाली अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर फौज को चुना। इस शख्स का नाम है शरदेंदु तिवारी, जो शनिवार को गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में भारतीय सेना में ऑफिसर के तौर पर कमीशन किए गए।

Amazon में थे क्लाउड इंजीनियर

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल के शारदेंदु तिवारी पहले Amazon में क्लाउड इंजीनियर थे जिनकी सालाना लगभग ₹46 लाख रुपये थी। लेकिन देशप्रेम का जुनून ऐसा कि नौकरी छोड़कर सेना में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ने के साथ-साथ एयरोस्पेस कंपनी एयरबस का ऑफर भी ठुकराया था।

मुश्किल रही सेलेक्शन की डगर

सेना में शामिल होने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आठ बार सिलेक्शन प्रोसेस में हिस्सा लिया। रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उन्हें ‘टेक्निकल एंट्री स्कीम’ के जरिए चुना गया, जिससे उन्हें अपने टेक्निकल बैकग्राउंड को सेना में करियर के साथ जोड़ने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि सेना में एडवेंचर और फील्ड पोस्टिंग के मौकों की वजह से उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर मिलिट्री सर्विस को चुना।

कौन हैं शरदेंदु तिवारी?

शरदेंदु तिवारी लखनऊ के नीलमाथा में पले-बढ़े, जबकि उनका परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के पिपरगांव का रहने वाला है। उन्होंने हरियाणा के चंडीमंदिर स्थित केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और फिर चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी में M.Tech किया।

पिता रहे सेना में कैप्टन

शरदेंदु एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसका मिलिट्री बैकग्राउंड मजबूत रहा है। उनके पिता, ऑनरेरी कैप्टन राज कुमार तिवारी ने 36 साल तक आर्मी सर्विस कॉर्प्स में सेवाएं दी हैं। उनके पिता के लंबे आर्मी करियर का उन पर बचपन से ही असर पड़ा और इसी से प्रेरित होकर उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज में करियर बनाने का फैसला किया।

सीनियर अंडर ऑफिसर बने

OTA गया में तिवारी को सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) की भूमिका दी गई, जो ट्रेनिंग के दौरान कैडेट को मिलने वाले सीनियर पदों में से एक है। उन्हें खाली समय में बास्केटबॉल और टेबल टेनिस खेलना भी पसंद है।

  • TAGS
  • [post_tags]