Rajasthan News: पीएम मोदी आज जोधपुर जाएंगे। ऐविएशन सेक्टर को देंगे बड़ी सौगात

0
968
Rajasthan News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)।
  • पीएम देश भर में ‘उड़ान’ की भी करेंगे लॉन्चिंग
  • क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा हे मकसद

Rajasthan News,  (आज समाज), जयपुर/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यानी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वह जोधपुर में 480 करोड़ रुपए के निवेश से पूरे हुए नए एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। पीएम इसी कार्यक्रम के दौरान, देश भर में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए संशोधित उड़ान (UDAN)योजना की भी लॉन्चिंग करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

उड़ान योजना : 28,840 करोड़ का प्रावधान

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, जोधपुर हवाई अड्डे पर लगभग 23,000 वर्ग मीटर में फैला नया ेटर्मिनल हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। (Rajasthan News)  यह यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस है। साथ ही, उड़ान योजना के तहत अगले 10 वर्ष में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगभग 28,840 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

1.06 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे

पीएमओ की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीएम मोदी सुबह लगभग पौने 11 बजे, जोधपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और फिर संशोधित उड़ान योजना की शुरूआत करेंगे। (Rajasthan News)  प्रधानमंत्री का दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट पर बालोतरा लगभग 1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने का कार्यक्रम है। वह कुछ प्रोजेक्ट्स की आधारिशला रखेंगे और कुछ का शुभारंभ करेंगे। पीएम इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक, राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित होकर, टर्मिनल पारंपरिक तत्वों जैसे मेहराब और झरोखों को समकालीन डिजाइन के साथ खूबसूरती से जोड़ता है। टर्मिनल के डिजाइन में स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को अहमियत दी गई है, जिसमें ऊर्जा-कुशल सिस्टम, जल संरक्षण के उपाय और ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस जैसी विशेषताएं शामिल हैं, जिनका लक्ष्य 5-स्टार गृहा ॠफकऌअ रेटिंग हासिल करना है।

ये भी पढ़ें: Indus Water Treaty: भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

  • TAGS
  • [post_tags]