Presented face masks and sanitizers for police personnel: पुलिस कर्मचारियों के लिए फेस मास्क और  सैनिटाइजर भेंट  किये

0
617
आज स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पेंशन सेल सेक्टर -5 पंचकुला की तरफ से हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के लिए फेस मास्क और  सैनिटाइजर श्री मोहित हांडा DCP पंचकुला  को भेंट  किये गए. इस अवसर पर पेंशन सेल के सहायक  महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक हरविंदर सिंह के अलावा विजय तिवारी,  प्रेम पवार,  यशपाल बजाज,  पाल सिंह  और सूरज कुमार उपस्थित  थे.
हरियाणा पुलिस  के  तरफ  से श्री सुशील कुमार भी इस मौके पर उपस्थित  थे. पुलिस अधिकारियो ने इस नेक काम के लिए बैंक प्रबंधक का धन्यवाद किया.  मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्य प्रबंधक हरविंदर सिंह ने बताया की इस समय  पूरे  देश  मे  जो महामारी फैली  हुई  है इस समय बैंक कर्मचारी  ना केवल बखूबी  से बैंक ड्यूटी निभा रहे हैं बल्कि राहत कार्यों  मे भी बढ़चढ़  कर हिस्सा ले रहे  है.
  • TAGS
  • [post_tags]