PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के 6 दिवसीय दौरे पर रवाना

0
162
PM Modi Foreign Visit
PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के छह दिवसीय दौरे पर रवाना

PM Modi Foreign Visit, (आज समाज), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों के छह दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। वह 6 दिन  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे का मकसद मौजूदा भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी का पहला पड़ाव यूएई होगा। ताज़ा जानकारी के मुताबिक वह यूएई पहुंचने वाले हैं।

यूएई में राष्ट्रपति से करेंगे मुलाक़ात 

यूएई में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान से मुलाक़ात करेंगे। इस मुलाक़ात का उद्देश्य भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान करना है। प्रधानमंत्री 15 से 17 मई तक नीदरलैंड, 17 ​​से 18 मई तक स्वीडन, 18 से 19 मई तक नॉर्वे के  दौरे पर रहेंगे और 19 से 20 मई तक इटली में वह  अपने दौरे का समापन करेंगे। इन सभी देशों में वे वहां के नेताओं के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत करेंगे।

भारत के साथ रिश्ते नई ऊंचाइयां छू रहे : यूएई

प्रधानमंत्री मोदी के संयुक्त अरब अमीरात दौरे से पहले यूएई की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने कहा कि भारत-यूएई साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है। कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के तहत 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने के बाद, अब दोनों देशों का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों पर बात 

अल हाशिमी ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत और यूएई  ने टीम इंडिया और टीम यूएई के तौर पर मिलकर काम करते हुए सहयोग के नए-नए क्षेत्र लगातार खोले हैं। उन्होंने कुछ साल पहले साइन हुए सीईपीए को एक ऐतिहासिक समझौता बताया, जिसने दोनों देशों को अपने शुरुआती व्यापार लक्ष्यों से आगे निकलने में मदद की और व्यापक सहयोग की नींव रखी।

उभरते क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान दे रही साझेदारी

अल हाशिमी ने कहा कि यह साझेदारी अब टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग व  सुपरकंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर ज़्यादा ध्यान दे रही है। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में भी सहयोग को और गहरा किया जा रहा है।

भारत दोस्त और साझेदार : अल हाशिमी

यूएई की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री ने कहा, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि टीम इंडिया और टीम यूएई मिलकर काम करती हैं। हम और ज़्यादा संभावनाओं को खोजते और उनका लाभ उठाते हैं। इसलिए, आज हम टेक्नोलॉजी और एआई पर ज़्यादा बात करते हैं। हम क्वांटम और सुपरकंप्यूटिंग पर ज़्यादा बात करते हैं। हम इंफ्रास्ट्रक्चर के उन क्षेत्रों पर ज़्यादा बात करते हैं, जिन्हें पीएम मोदी ने कुछ साल पहले आईएमईसी के ज़रिए शुरू किया था। भारत को दोस्त और साझेदार बताते हुए, अल हाशिमी ने कहा कि दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों में पहुंचने के लिए और भी नई चोटियां लगातार खोज रहे हैं।

ये भी पढ़ें : BRICS Summit: जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने की द्विपक्षीय वार्ता

  • TAGS
  • [post_tags]