PM Modi Lucknow Visit Live: प्रधानमंत्री ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

0
390
PM Modi Lucknow Visit Live
PM Modi Lucknow Visit Live: प्रधानमंत्री ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

PM Modi In Lucknow, (आज समाज),  लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक लखनऊ पहुंचे और वहां उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। लखनऊ स्थित बसंत कुंज योजना के तहत राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाया गया है। वहां पर लगी प्रतिमाओं का पीएम ने अवलोकन किया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री ने उस स्थान का भ्रमण किया और देखा कि इस जगह को किस तरह इतना शानदार बनाया गया है।

दीनदयाल उपाध्याय व वाजपेयी की गैलरी पहुंचे

प्रधानमंत्री ने वह गैलरी भी देखी जिसमें बंगाल विभाजन के दर्द को उकेरने वाले घटनाक्रम को दर्शाया गया है। इस गैलरी में बंगाल विभाजन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं को चित्रों के जरिये दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की गैलरी पहुंचे जहां इन महान हस्तियों के जीवन से जुड़ी मुख्य घटनाओं को तस्वीरों के जरिये दिखाया गया है।

मंच पर पहुंचकर किया भीड़ का अभिवादन

इसके बाद पीएम मंच पर पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का उन्होंने अभिवादन किया। फिर वंदे मातरम गीत गाया गया। थोड़ी देर में पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य मौजूद हैं।

जनसंघ व भाजपा के गलियारे का दौरा भी किया

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद भारत मां की प्रतिमा को फूल अर्पित किए। फिर वह बीजेपी व जनसंघ के गलियारे में भी पहुंचे। बता दें कि इस गलियारे में जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी की पूरी यात्रा को तस्वीरों के जरिये दिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भी दौरा किया। इस गैलरी में डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े कई चित्र व प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें : Vajpayee Birth Anniversary: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने  ‘सदैव अटल’ पर जाकर किया नमन

  • TAGS
  • [post_tags]