Petrol-Diesel Deduction: प्रधानमंत्री मोदी व अन्य मंत्रियों ने घटाया काफिले का आकार

0
159
Petrol-Diesel Deduction
Petrol-Diesel Deduction: प्रधानमंत्री मोदी व अन्य मंत्रियों और नेताओं ने घटाया अपने काफिले का आकार

Petrol-Diesel Deduction, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन पर निर्भरता कम करने के मकसद से देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य मंत्री और नेताओं ने भी अपने काफिले को कम कर दिया है। उन्होंने घरेलू दौरों में काफिले का साइज घटाया है।

युद्ध के चलते दुनिया में तेल व गैस की सप्लाई प्रभावित

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पूरी दुनिया में तेल व गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है और भारत भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा है। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से कम से कम पेट्रोल और गैस इस्तेमाल करने की अपील की है और खुद भी इस पर अमल करते हुए उन्होंने अपने काफिले का आकार काफी कम कर दिया है। पीएम के काफिले में अब केवल दो गाड़ियां दिखाई दी हैं।

अमित शाह ने काफिले का आकार आधे से भी कम किया 

उन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि बाकी लोग भी इससे प्रेरित होकर ऐसा करें। अमित शाह ने भी अपने काफिले का आकार आधे से भी कम कर दिया है। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने आधिकारिक काफिले में गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी तक कम करने का निर्णय लिया है। यही नहीं, गडकरी ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान बस से सफर करने का फैसला किया है।

होर्मुज स्ट्रेट मार्ग बाधित

गौरतलब है कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण पश्चिम एशिया बीते लगभग एक महीने से ज्यादा समय से संकट से जूझ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट मार्ग बाधित होने के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है और इसका असर भारत तक देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल व गैस कम से कम इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही देशवासियों को उन्होंने एक वर्ष तक सोना न खरीदने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis: देश में 60 दिन का कच्चा तेल, 45 दिन की एलपीजी : हरदीप सिंह पुरी

  • TAGS
  • [post_tags]