Parliament Updates: राज्यसभा से आज 37 सदस्य हुए रिटायर, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया विदाई भाषण

0
210
Parliament Updates
Parliament Updates: राज्यसभा से आज 37 सदस्य हुए रिटायर, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया विदाई भाषण

Parliament Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आठवां दिन है और आज राज्यसभा से 37 सदस्यों की विदाई हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी विदाई पर भाषण दिया। उन्होंने कहा, कुछ सदस्य ऐसे हैं जो फिर से आने के लिए विदाई ले रहे है और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर समाज में विशेष योगदान देने के लिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन का फैसला वापस लिया गया

राजनीति में नहीं होता कोई फूलस्टॉप 

प्रधानमंत्री ने कहा, जो सदस्य सदन से जा रहे हैं, लेकिन आने वाले नहीं हैं, उनको भी मैं कहूंगा कि राजनीति में कोई फूलस्टॉप नहीं होता। भविष्य आपका भी इंतजार कर रहा है और हमेशा राष्ट्र के विकास में आपका योगदान रहेगा। जो भी इस सदन से हमारे माननीय विदाई ले रहे हैं, उनमें कुछ सदस्य ऐसे हैं, जिनको सदन के बीच ही विदाई मिल रही है।

जीवन की आधे से ज्यादा आयु संसदीय कार्यप्रणाली में गुजरी

प्रधानमंत्री ने कहा, आदरणीय शरद पवार जी और आदरणीय देवगौड़ाजी व खरगे जी ऐसे लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से ज्यादा आयु संसदीय कार्यप्रणाली में रही है। इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता और बाकी सदस्य हमेशा उनसे सीख सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं इन वरिष्ठ गणमान्यों के देश के लिए योगदान की हमेशा सराहना करूंगा।

संसद अपने आप में एक शिक्षण संस्थान

पीएम ने कहा, संसद अपने आप में एक शिक्षण संस्थान है। यहां हमारी शिक्षा-दीक्षा होती है। सदन में बिताया इतना लंबा समय हमें देश के साथ अपने जीवन को भी गढ़ने का मौका देता है। उन्होंने कहा, विदाई ले रहे सांसदों की सदन से जाने के बाद राष्ट्र जीवन में भूमिका रहे, यही उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं।

मृदुभाषी हैं उपसभापति हरिवंशजी 

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे उपसभापति हरिवंशजी को काफी समय तक इस सदन में दायित्व निभाने का अवसर मिला। वह मृदुभाषी हैं और जब संकट हो तो अक्सर काम उनके ही जिम्मे आता है। उन्होंने कहा, मैंने कई बार देखा है कि जब सदन का समय नहीं होता तो वह वह देश के युवाओं से मिलते रहते हैं। पीएम ने कहा, हरिवंशजी काम के धनी हैं। उन्होंने देश के हर कोने में जाकर काम किया है।

आगे भी व्यंग्य  विनोद करते रहेंगे उपसभापति 

पीएम मोदी ने कहा, हम कभी सुनते थे कि सदन में हास्य विनोद का मौका मिलता रहता है। उन्होंने कहा, मीडिया की दुनिया ऐसी है कि आज हर कोई सचेत रहता है। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि उपसभापति हरिवंशजी आगे भी ऐसा व्यंग्य विनोद करते रहेंगे। पीएम ने कहा, हर दो वर्षों के बाद सदन से एक बड़ा समूह विदाई लेता है, पर जो नया समूह आता है, उनको 4 साल से मौजूद साथियों से सीखने का अवसर मिलता है, इसलिए यहां की जो विरासत है वह निरंतर सदस्यों को मिलती रहती है।

ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

  • TAGS
  • [post_tags]