Mumbai Rain: मुंबई में शनिवार व रविवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

0
951
Mumbai Rain
जोरदार बारिश के बाद पानी से लबालब मुंबई की सड़कें और जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर लोग।

Mumbai Rain, (आज समाज), मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को भारी बारिश से फ़िलहाल रहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार और रविवार (आज और कल ) के लिए मुंबई  में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मुंबई से सटे, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए भी भारी बारिश ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कुछ इलाकों में बहुत ज़्यादा बारिश और 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

गौरतलब है कि  मानसून के देर से आने के बाद से ही मुंबई में पूरे हफ़्ते बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। (Mumbai Rain) IMD के ज़िलेवार पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई सिटी में कुछ जगहों पर 4 और 5 जुलाई (आज और कल ) को भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है।

सोमवार-मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी मुंबई में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि मंगलवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर के कई हिस्सों में 100 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई है, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू है।

मानसूनी बारिश से पश्चिमी भारत में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

लगातार हो रही मॉनसून की बारिश ने पश्चिमी भारत में आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे कई जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है, यात्री फँस गए हैं और महाराष्ट्र तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में लोगों की मौत भी हुई है।

गुजरात : जामनगर ज़िले के ध्रोल में बारिश की सबसे ज्यादा मार

गुजरात के जामनगर ज़िले का ध्रोल इलाका इस बारिश की मार का सबसे ज़्यादा शिकार हुआ है। यहां लगातार बारिश से कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। अचानक आई बाढ़ के कारण बच्चों से भरी स्कूल बसों समेत कई वाहन पानी भरी सड़कों पर फंस गए, जिससे लोगों को कमर तक पानी में चलकर आना-जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पीएम मोदी आज जोधपुर जाएंगे। ऐविएशन सेक्टर को देंगे बड़ी सौगात

  • TAGS
  • [post_tags]