MP News: हिन्दू पक्ष के लोगों ने भोजशाला मंदिर में शुरू की पूजा-अर्चना

0
258
MP News
MP News: हिन्दू पक्ष के लोगों ने भोजशाला मंदिर में शुरू की पूजा-अर्चना

MP News, (आज समाज), भोपाल: मध्यप्रदेश में धार की ऐतिहासिक भोजशाला में रविवार को हिन्दू पक्ष के लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। एएसआई ने शनिवार रात को पूजा करने को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। इसके अनुसार आज सुबह हिन्दू पक्ष के लोग अपने हाथों में मां वाग्देवी की तस्वीरें लेकर भोजशाला मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना शुरू की। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मांडू के संत महामंडलेश्वर निसर्ग दास जी महाराज भी इस मौके पर पहुंचे थे।सावित्री ठाकुर ने कहा, मैं जनता को बधाई देती हूं।

जमकर थिरके श्रद्धालु

भोजशाला मंदिर में पूजा शुरू होने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह था। मंदिर के गर्भगृह को रंगोली बनाकर सजाया गया है। सबसे पहले गर्भगृह को गोमूत्र से पवित्र किया गया। साथ ही मंदिर के बाहर ज्योति मंदिर में अखंड ज्योत स्थापित की गई। सूर्योदय से ही मंदिर में मंत्रोच्चार शुरू हो गया था। श्रद्धालु इतने खुश थे कि वह जश्न मनाने से खुद को रोक नहीं सके। इस मौके पर वे जमकर थिरके।

सूर्योदय से ही मंदिर पहुंच चुके थे लोग 

भोज उत्सव समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह सूर्योदय से ही भोज उत्सव समिति के सभी कार्यकर्ताओं के अलावा हिन्दू समाज के लोग भोजशाला पहुंच चुके थे। पहली बार पूजा शुरू होने के मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और कलेक्टर राजीव रंजन मीना भी भोजशाला पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की।

कोई भी व्यक्ति अब जब चाहे भोजशाला आ सकता है 

सावित्री ठाकुर ने कहा, मैं जब जिला पंचायत अध्यक्ष थी, तो शुक्रवार (जुमा) के दिन यहां तनाव की स्थिति रहती थी। अब सब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक के जब चाहे भोजशाला आ सकता है और दर्शन कर सकता है।

ये भी पढ़ें : Bhojshala Temple: कौन हैं वाग्देवी? जिनके भोजशाला मंदिर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ठहराया सही

  • TAGS
  • [post_tags]