Ajit Pawar Plance Crash Updates, (आज समाज), बारामती: महाराष्ट्र में पुणे जिले के बारामती में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने आज यह जानकारी दी। हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित ‘दादा’ पवार व अन्य चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हुआ था।
पारदर्शी जांच सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्रालय
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर कहा, विमान हादसे की पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी), दिल्ली से तीन अधिकारियों की एक टीम और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय से 3 अधिकारियों की एक और टीम बीते कल 28 जनवरी को ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
मंत्रालय जांच पूरी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध
एएआईबी के महानिदेशक भी उसी दिन घटनास्थल पर पहुंचे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय तय समय सीमा के अंदर, स्थापित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) और तय गाइडलाइंस के अनुसार, जांच पूरी करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा, जांच एएआईबी नियम, 2025 के नियम 5 और 11 के अनुसार शुरू की गई है।
बारामती में किया गया अजीत पवार का अंतिम संस्कार
डीजीसीए के मुताबिक विमान बारामती में रनवे के पास सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर क्रैश लैंड हो गया था। आज सुबह 11 बजे बारामती में अजीत पवार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब उनके पार्थिव शरीर को बाहर निकाला गया तो उनके समर्थक अहिल्याबाई होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। शव वाहन फूलों से सजा था और उस पर एक बोर्ड औ पवार की तस्वीर लगाई थी, जिस पर लिखा था, ‘स्वर्गीय अजितदादा पवार अमर रहें’।
यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की अंतिम यात्रा शुरू, कुछ देर में बारामती में होगा अंतिम संस्कार


