J&K Drone News: पुंछ में भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने खदेड़ा

0
239
J&K Drone News
J&K Drone News: पुंछ में सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने खदेड़ा

J&K Drone News, (आज समाज), श्रीनगर: बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर उसने एक बार फिर ड्रोन भेजने की हरकत की है। घटना पुंछ की है। हालांकि भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क की इस नापाक हरकत को एक बार फिर विफल कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Iran War Update: सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान में जश्न

बॉर्डर पर पहले से सतर्क थी इंडियन आर्मी 

सैन्य रिपोर्टों के मुताबिक एक पाकिस्तानी ड्रोन आज अलसुबह लगभग 6:10 मिनट पर पुंछ के डिगवार इलाके में भारतीय क्षेत्र में घुस आया। इंडियन आर्मी बॉर्डर पर पहले से सतर्क थी और जवानों की नजर जैसे ही संदिग्ध ड्रोन पर पड़ी, उन्होंने तुरंत जवाबी कार्रवाई कर उसे खदेड़ दिया। सेना ने दर्जनभर से अधिक राउंड फायर करके ड्रोन को लौटने पर मजबूर कर दिया।

गोलियों से बच निकला दुश्मन ड्रोन

गोलियां चलाने के बावजूद ड्रोन बच निकला और कुछ देर तक दिगवार इलाके में मंडरानरे के बाद वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरफ लौट गया। घटना के बाद सेना ने इस बात की तसल्ली करने के लिए इलाके में व्यापक सर्च आॅपरेशन चलाया है कि ड्रोन ने कहीं नशीले पदार्थ या किसी तरह के हथियार तो नहीं गिराए हैं।

तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना

बीते तीन दिन में सीमा पार से ड्रोन गतिविधि की यह दूसरी घटना है। बता दें कि सेना के जवानों ने इसी सप्ताह शुक्रवार को भी पुंछ के डिगवार इलाके में ही पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: कश्मीरी शिया मुस्लिमों ने खामेनेई की हत्या के विरोध में श्रीनगर में किया प्रदर्शन

  • TAGS
  • [post_tags]