Jammu-Kashmir News: किश्तवाड़ के चतरू में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़

0
270
Jammu-Kashmir News
Jammu-Kashmir News: किश्तवाड़ के चतरू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
  • ऑपरेशन जारी, फ़िलहाल कोई हताहत नहीं 

Encounter In Kishtwar Jammu, (आज समाज), जम्मू:  जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक ऑपरेशन चल रहा है और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: J&K News: घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने सांबा में मार गिराए 7 आतंकी

सिंहपोरा क्षेत्र में चल रहा है एनकाउंटर

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक एनकाउंटर किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में चल रहा है और इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद केक 3 आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। 2 पैरा-विशेष बल, 17 आरआर और 11 आरआर संयुक्त आपरेशन में जुटै हैं।

ये भी पढ़ें: India Counter Attack: दो दिन में ही टूटी पाकिस्तान की हेकड़ी, सहयोगियों से मांगने लगा कर्ज

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों का घेराव कर लिया है और गोलीबारी लगातार जारी है। अधिकारियों ने इलाके के लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की है।

आतंकियों को पकड़कर क्षेत्र में शांति बरकरार रखना मकसद

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सुरक्षा बलों के आपरेशन का मुख्य मकसद आतंकियों को पकड़कर क्षेत्र में शांति बरकरार रखना है। अधिकारियों ने बताया है कि आतंकियों की धर पकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान के साथ-साथ सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Police: पुलिस रात के समय खास तकनीक से करेगी आतंकियोें की पहचान

  • TAGS
  • [post_tags]