India has given another gift, people will be able to learn yoga in many languages: भारत ने दिया एक और तोहफा, कई भाषाओं में योग सीख सकेंगे लोग

0
245

नई दिल्ली। आज दुनिया सातवांअंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। भारत मेंभी इसे जोरदार तरीके से मनाया गया। हालांकि कोरोना काल के कारण बहुत बड़ेआयोजन नहीं किए गए लेकिन छोटे-छोटे आयोजन और आॅनलाइन भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। आज इस विशेष दिन केअवसर पर भारत ने दुनिया को एक और तोहफा दिया। अब दुनिया मेंअलग-अलग देश मेंअलग-अलग योग दिवस के मौकेपर भारत की ओर से दुनिया को एक और सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संबोधन में एप लॉन्च करने की घोषणा की। इस एप के जरिये दुनिया की अलग-अलग भाषओं में योग सिखाया जाएगा। भारत ने M-Yoga एप को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर तैयार किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। उन्होंने कहा कि आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, अब विश्व को ट-ङ्मँ एप की शक्ति मिलने जा रही है। इस एप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

SHARE