Hot Weather Updates: भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

0
300
Hot Weather Updates
Hot Weather Updates: गर्मी से बेहाल उत्तर भारत, कई जगह भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 14 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम
  • बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी

Hot Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी लगातार आफत बनी हुई और आज भी तपिश से राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं कई राज्यों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में प्री-मानसून पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक देश के 14 राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किमी की गति से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बीते कुछ दिन से भीषण गर्मी का सिलसिला लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्वोत्तर सिक्किम व आसपास, पूर्वी भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल कुछ जगहों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल 

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार मानसून के अगले 3-4 दिन में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों के अलावा दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पूर्वोत्तर के कई हिस्सों के अतिरिक्त दक्षिण भारत में कई जगह आने वाले दिनों बारिश की गतिविधियां और बढ़ने का अनुमान है। मानसून का सीधा असर फिलहाल अंडमान सागर, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में नजर आ रहा है। साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्सों, केरल व पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून की वजह से बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

दिल्ली, राजस्थान में लू का अलर्ट, बांदा में पारा 48 डिग्री

दिल्ली में मौसम विभाग ने 3 दिन तक भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री तक जा सका है। वहीं 45 किमी प्रति घंटे की गति से गर्म हवाएं चल सकती है। राजधानी में 24 मई तक गर्म रात का भी अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी की संभावना है। 25 से 27 मई के दौरान राज्य में कई जगहों पर भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी है। राजधानी जयपुर में गर्म हवाएं चल सकती है, जोधपुर जिले में धूलभरी आंधी आ सकती है। जैसलमेर व कोटा में इन दिनों हीटवेव का अलर्ट जारी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जिला तापमान के 48 डिग्री रहने के साथ जिला देश में फिर सबसे गर्म दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार यूपी के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में 27 मई तक लू चलने का अनुमान है। बनारस, राजधानी लखनऊ व प्रयागराज में पारा आज भी 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बांदा व कानपुर में भीषण हीटवेव का अलर्ट है।

बिहार में 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने बिहार में तीन दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चल सकती हैं। राज्य में कई जगह 24 मई तक हीटवेव का अलर्ट है। बिहार की राजधानी पटना में आज गर्मी के साथ आंधी का अनुमान है। कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली, धर्मशाला व मंडी में आज मौसम बदल सकता है। आईएमडी की ओर से इन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान ओलावृष्टि का भी अनुमान है। शिमला में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं मनाली में आंधी के बीच बिजली गिर सकती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अलावा पर्यटन स्थल नैनीताल, व उत्तरकाशी आदि में तेज हवाओं के साथ आज हल्की बारिश का अलर्ट जारी है। उधर जम्मू-कश्मीर में दो दिन में आंधी-बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किमी की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। गुलमर्ग और पहलगाम व ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update: उत्तर प्रदेश का बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर

  • TAGS
  • [post_tags]