- सुसाइड नोट में बहनों ने लिखा, सॉरी मम्मी-पापा
Three Sisters Suicide in Ghaizabad, (आज समाज), गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में आनलाइन गेम की लत के चलते 3 सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मामला टीलामोड़ थानांतर्गत भारत सिटी सोसाइटी (Bharat City Society) में स्थित टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 907 का है। पुलिस के मुताबिक तीनों बहनों ने मंगलवार रात लगभग 2 बजे फ्लैट की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। मृतक लड़कियों में प्राची (14), पाखी 12 और निशिका (16) वर्ष की है। पुलिस जांच कर रही है।
बीते 2 साल से तीनों स्कूल नहीं जाती थीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार रात लगभग सवा दो बजे पीआरवी से घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि तीनों बच्चियां जमीन पर गिरी हैं। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल आत्महत्या की सही वजह का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। बताया गया है कि बीते 2 साल से तीनों स्कूल नहीं जाती थीं।
टास्क पूरा करना हो सकती है वजह : पुलिस
पुलिस ने बताया है कि तीनों बहनों को एक मोबाइल गेम ऐप की लत लग गई थी वे सब कुछ एक साथ करती थीं। पुलिस को मिले एक पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा है ‘सॉरी, मम्मी-पापा।’ पुलिस फिलहाल इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या तीनों बहनों ने गेम में कोई टास्क पूरा करने के लिए 9वीं मंजिल से छलांग लगाई थी।
पिता का दावा, टास्क पूरा करने के बाद लगाई छलांग
शुरुआती रिपोर्टों में यह बात सामने भी आई है कि टास्क पूरा करने के चक्कर में तीनों बहनें 9वीं मंजिल से कूदी हैं। लड़कियों के पिता ने इस बीच दावा किया है कि तीनों बहनों को कोरियन गेम खेलने की आदत और इसका उन्हें पता नहीं था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गेम का आखिरी टास्क था और ऐसे में यह टास्क पूरा करने के बाद नौवीं मंजिल से कूद गईं।
पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिए फोन
पिता ने बताया है कि पुलिस ने जांच के लिए बच्चों के फोन कब्जे में लिए हैं। उन्होंने कहा कि गेम में कुल 50 टास्क थे ओर बच्चियों ने नौवीं फ्लोर से छलांग लगाने के लिए दो स्टेप वाली सीढ़ी यूज की है। पिता के अनुसार बीच वाली बच्ची गेम की लीडर थी और वह ही कमांड तय करती थी। हर कार्य तीनों साथ करती थीं। पिता ने कहा है कि तीनों बहनों के हर कार्य को भी टास्क के तहत ही किए जाने की आशंका है। वे कौन सकी गेम खेलती थीं, तीनों ने किसी को इस बात का पता नहीं लगने दिया।
लड़कियों के पिता ने की हैं दो शादियां
जानकारी के अनुसार लड़कियों के पिता ने दो शादियां की हैं और पहली पत्नी व दूसरी पत्नी दोनों सगी बहनें हैं। पहली पत्नी से बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए उसने उसी की छोटी बहन यानी अपनी साली से दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उसके घर में 3 बच्चे पैदा हुए थे और इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए। जिन 3 बहनों ने आत्महत्या की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की तथा एक पहली पत्नी की बेटी है। दोनों पत्नियां व बच्चे एक साथ रहते हैं।
यह भी पढ़ें : UP Crime News: कानपुर में फिर रची गई ट्रेन को पलटाने की साजिश


