Former Prime Minister Nehru’s birth anniversary today, PM Modi, Sonia Gandhi pay tribute: पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

0
554

नई दिल्ली। चौदह नंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस होता है। इसे बाल दिवस के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस विशेष दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि पंडित जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाबाद हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरु और स्वरूप रानी माता थीं। वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और 1964 में निधन तक इस पद पर रहे।

  • TAGS
  • [post_tags]