Drone Attack Alert: केंद्र की चेतावनी के बाद एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू

0
145
Drone Attack Alert
Drone Attack Alert: केंद्र सरकार की चेतावनी के बाद एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू

Drone Attack Alert, (आज समाज), नई दिल्ली: देश में मुख्य ठिकानों पर दुश्कन एक बार फिर ड्रोन हमले करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर चेतावनी जारी कर कहा है कि दुश्मन ड्रोन्स सीमाओं पर मौजूद अहम ठिकानों पर अटैक कर सकता है। चेतावनी के सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट (security agencies alert) हो गई हैं और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगाना शुरू कर दिए हैं।

ठिकानों और संपत्तियों पर ड्रोन हमलों की आशंका

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जहाज और जलमार्ग मंत्रालय के समुद्री सुरक्षा विंग ने समुद्र व जमीनी सीमाओं के नजदीक मौजूद अहम ठिकानों और संपत्तियों पर ड्रोन हमलों की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। समुद्री सुरक्षा विंग ने कहा है कि हमें शीघ्र ठोस कदम उठाने होंगे।

अहम ठिकानों का कामकाज ठप कर सकते हैं हमले 

अधिकारियों ने बताया है कि विशेषतौर पर हमें सीमा के समीप बने अपने महत्वपूर्ण ठिकानों को दुश्मन के ड्रोन्स से सुरक्षित रखने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करनें होंगे। दुनिया के मौजूदा हालात पर अगर गौर करें तो साफ है कि दुश्मन के ड्रोन हमारे अहम ठिकानों के कामकाज पर हमला करके उन्हें ठप कर सकते हैं।

गृह मंत्रालय ने बनाई विशेष कमेटी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अंतर्गत एक विशेष कमेटी बनाई है। इस कमेटी का काम देश के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले एंटी-ड्रोन सिस्टम की जांच करने के बाद इन्हेें पास करना है। सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ पाकिस्तान बॉर्डर से लगे पंजाब के इलाकों में इन सिस्टमों को तैनात करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं। इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) ने भी एक टीम बनाई है।

ये भी पढ़ें : TMC Merger: बागी गुट की विलय की अर्जी पर पार्टी के दोनों पक्षों को सुनेंगे ओम बिरला

  • TAGS
  • [post_tags]