Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

0
354
Delhi Hotel Fire
Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार
  • अग्निकांड में 21 लोगों की मौत
  • मृतकों में है 17 विदेशी नागरिक

Delhi Hotel Fire, (आज समाज), नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बेड-एंड-ब्रेकफास्ट (Bed-and-breakfast) में हुए भीषण अग्निकांड में होटल के कुक को अब गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि इसी सप्ताह बुधवार तड़के होटल में भीषण आग लग गई थी और इसमें 21 लोगों की मौत हो गई है और 28 अन्य झुलस गए या घायल हो गए हैं। मृतकों में 17 विदेशी नागरिक शामिल थे।

जांच में रसोइए की लापरवाही सामने आई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच से पता चला है कि रसोइए की लापरवाही के कारण आग लगी थी। पुलिस ने आग से जुड़े मामले में कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। जांच के दौरान, अधिकारियों को कथित तौर पर इमारत के फायर सेफ़्टी इंफ़्रास्ट्रक्चर में सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघन और गंभीर कमियां मिलीं।

बेसमेंट का प्रवेश द्वार अंदर से बंद था

सूत्रों के अनुसार, इमारत की खिड़कियां और कांच के पैनल पूरी तरह से सील कर दिए गए थे, जिससे धुएं के बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि बेसमेंट का प्रवेश द्वार अंदर से बंद था। खबरों के अनुसार, बचाव दलों को बेसमेंट तक पहुंचने में लगभग 10 मिनट लगे, जहां से छह से सात लोगों को बचाया गया।

साकेत के मैक्स अस्पताल में कुल 15 घायल भर्ती 

अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, साकेत के मैक्स अस्पताल में कुल 15 घायल मरीजों का इलाज चल रहा है। बयान में कहा गया है, वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज स्थिर हैं और उनमें सुधार के संकेत दिख रहे हैं। इसमें आगे कहा गया है कि नौ अन्य मरीजों का इलाज इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) और अस्पताल के वार्डों में किया जा रहा है। अस्पताल के अनुसार, भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

होटल मालिक बजाज पुलिस हिरासत में

पुलिस मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को पहले गिरफ़्तार कर चुकी है। जांच पूरी होने के बाद, आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की गई। मालवीय नगर में ‘फ्लोरिश स्टेज होटल’ (Flourish Stage Hotel) के मालिक बजाज को आग की उस त्रासदी के सिलसिले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जिसमें 28 लोग घायल भी हुए थे।

ये भी पढ़ें : Punjab Accident: फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

 

  • TAGS
  • [post_tags]