Corona vaccine given to 3 lakh people in one day: एक दिन में 3 लाख लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

0
188

नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन कार्यक्रम चला रहा है। कोरोना वायरस महामारी को हराने केलिए देश में टभ्काकरण कार्यक्रम को तेजी से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को भारत मेंतीन लाख लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद यह पहला दिन हैजब इतने सारे लोगों को एक साथ टीका लगाया गया है। वैक्सीन अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ हैऔर अभी तक कुल 13 लाख 90 हजार 592 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। यह अमेरिका, यूके और फ्रांस जैसे देशों की तुलना में भी कहीं ज्यादा है। भारत ने दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी देते हुए अपने टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। भारत में लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीका दिया जा रहा है। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक ने बनाया है तो वहीं आॅक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन को भारत में सीरम इंस्टिट्यूट आॅफ इंडिया ने बनाया है। भारत दवाई बनाने के मामले में दुनिया के सबसे बड़े देशों में शामिल है। भारत दुनिया के कई देशों को वैक्सीन दे रहा है। कईदेश भारत सेवैक्सीन खरीदना चाहतेहैं। इससे पहले भी कोरोना काल में भारत ने कई देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, रेमेडेसिविर और पैरासिटामोल टैबलेट्स उपलब्ध करवाईथी। फिलहाल देश में कोरोना के 1 करोड़ 6 लाख 39 हजार 684 कुल केस हैं और अभी तक कोरोना ने भारत में 1 लाख 53 हजार 184 लोगों की जान ली है।

SHARE