CAG Report: कश्मीर में 315 झीलें पूरी तरह खत्म, 60 से ज्यादा विलुप्त होने के कगार पर

0
269
CAG Report
CAG Report: कश्मीर में 315 झीलें पूरी तरह खत्म, 60 से ज्यादा विलुप्त होने के कगार पर
  • सरकार की उदासीनता व विभागों का लचर रवैया वजह
  • बजट में भारी बढ़ोतरी और नीतिगत बदलाव जरूरी

CAG Report, (आज समाज), श्रीनगर: देश में पहाड़ों से मैदानों तक नेचर हर वर्ष अपना रौद्र रूप दिखा रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए प्रशासन व संबंधित विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहे। ऐसी ही एक बड़ी पर्यावरणीय आपदा जम्मू-कश्मीर में सामने आई है जहां सैकड़ों झीलें यह तो गायब हो गई हैं या तेजी से विलुप्त होने के कगार पर हैं। हाल ही में सामने आई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में बताया गया है कि घाटी में कुल 697 प्राकृतिक झीलों में से 315 झीलें गायब हो गई हैं 45 प्रतिशत झीलें अब अस्तित्व में नहीं हैं।

कोई विभाग ठीक से काम नहीं कर रहा

रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन की लापरवाही, प्रदूषण, अतिक्रमण और सरकारी विभागों की उदासीनता के चलते यह सब हुआ है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 1967 से अब तक 2851 हेक्टेयर झील क्षेत्र खत्म हो गया है। इसके अलावा 203 झीलों का आकार काफी छोटा हो गया है और इनमें से 63 विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं, क्योंकि इन झीलों ने अपनी आधी से ज्यादा जगह खो दी है। रिपोर्ट के अनुसार जंगल, कृषि, राजस्व, कृषि, आवास और पर्यटन विभागों के बीच जिम्मेदारी बंटी है, लेकिन कोई विभाग ठीक से काम नहीं कर रहा।

केंद्रीय प्राधिकरण बनाने का ड्राफ्ट बिल तैयार किया

वर्ष 2000 में ही झीलों की सुरक्षा के लिए एक केंद्रीय प्राधिकरण बनाने का ड्राफ्ट बिल तैयार कर लिया गया था, लेकिन 22 साल बीत जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर सरकार इसे कानून नहीं बना पाई। रिपोर्ट के अनुसार केवल छह प्रमुख झीलों – मानसबल, डल, वुलर, मानसर, सुरिनसर और होकरसर के लिए ही रिस्टोरेशन प्रोग्राम चलाए गए, बाकी 691 झीलों के लिए न तो कोई संरक्षण योजना बनी, न ही कोई फंडिंग दी गई। रिपोर्ट चेतावनी देती है कि अगर बजट में भारी बढ़ोतरी नहीं की गई और नीतिगत बदलाव नहीं किया गया तो बची हुई झीलें भी जल्दी ही गायब हो जाएंगी।

भयानक बाढ़ के कारण सिमट रहीं लेक्स

कैग रिपोर्ट में साफ लिखा है कि झीलों के छोटे होने व गायब होने का कारण 2014 में सितंबर की भयानक बाढ़ है। दरअसल, झीलें प्राकृतिक तौर पर बाढ़ को रोकने का काम करती हैं। इन्हें धरती की आंखें कहा जाता है। इनके नष्ट होने से कश्मीर घाटी का प्राकृतिक बचाव तंत्र पूरी तरह बर्बाद हो गया।

बिना ट्रीटमेंट घुस रहा सीवेज

63 झीलों के पानी की जांच में से 50 झीलों में बिना ट्रीटमेंट के सीवेज घुस रहा है। इससे झीलें गंदे तालाब में बदल रही हैं। श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ठीक से काम नहीं कर रहे। कुछ प्लांट इतने खराब हैं कि वे पानी में नाइट्रेट की मात्रा और बढ़ा रहे हैं।

भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील सिकुड़ी

भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर पिछले 100 में करीब 45 प्रतिशत सिकुड़ चुकी है। निगरानी समिति कभी गठित ही नहीं की गई, जिससे केंद्र से मिलने वाला फंड भी नहीं आया। वेटलैंड्स की रानी कहलाने वाली होकरसर झील का सीमाकंन तक नहीं हुआ। इस वजह से 2528 कनाल से ज्यादा क्षेत्र पर अतिक्रमण हुआ।

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Earthquake: 15 मिनट में दो बार कांपा जम्मू-कश्मीर! डोडा में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

  • TAGS
  • [post_tags]