किश्तों में सांसें : शख्स का दावा

0
965

आज समाज डिजिटल, अम्बाला:
Breathe In Installments: Claims Man:
मरने के दौरान और बाद में कैसा महसूस होता है? इसे लेकर हमेशा लोगों में जिज्ञासा बनी रहती है। एक शख्स ने मरने के पांच चरणों के बारे में बताया है। उसने दावा किया है कि मरने के 5 चरण होते हैं।

सांसों की किश्तें : जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी

मरने के बाद क्या होता है? हम सभी के मन में यह जिज्ञासा जरूर होती है। मरने के समय इंसान को कैसा महसूस होता है, यह भी सवाल दिमाग में आता है। इसी को लेकर कई धारणाएं हैं, जैसे- मरने के बाद स्वर्ग या नर्क में जाते हैं। मरने के बाद हम दूसरा जन्म लेते हैं, ऐसी बातें हैं जो हम सब बचपन से सुनते आए हैं। लेकिन मरने के बाद क्या होता है इसका जवाब एक्सपर्ट्स ने इन थ्योरीज से अलग हटकर बताया है। मरने के समय इंसान कैसा महसूस करता है, मौत की होती है 5 किश्तें :

Breathe In Installments: Claims Man

मौत के मुंह में जाते-जाते बचे

एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी डॉक्टर के तौर पर काम करने वाले थॉमस ने अपने सामने करीब 2 हजार लोगों को मरते हुए देखा है। डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन ने मौत की 5 स्टेज के बारे में बताया है। लोगों से बातें की हैं जो मौत के मुंह में जाते-जाते बचे हैं। चलिए जानते हैं मौत के उन 5 चरणों के बारे में जिसे डॉक्टर थॉमस ने बताया है।

पहला स्टेज: इस स्टेज में इंसान को कुछ सुनाई नहीं देता, वह शांति महसूस करने लगता है। उसका सारा डर, सारी तकलीफें और टेंशन खत्म हो जाती है।

दूसरी स्टेज: डॉक्टर थॉमस के अनुसार, मौत के दूसरे स्टेज में लोगों को अपना शरीर हल्का महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है वे हवा में उड़ रहे हैं।

तीसरी स्टेज: यह स्टेज राहत देने वाला होता है। डॉक्टर थॉमस ने जिन लोगों से बात की उनमें से करीब 98 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्हें आराम महसूस हो रहा था। वहीं, बाकी के 2 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्हें डरावने जीव दिखाई दे रहे थे और खौफनाक आवाजें सुनाई दे रही थीं। साथ ही खराब गंध भी आ रही थी।

चौथी स्टेज: मृत्यु के इस स्टेज में इंसान काफी तेज, गर्म और अपनी तरफ खींचने वाली रोशनी देखता है जो धीरे-धीरे अंधकार में बदल जाती है।

पांचवी स्टेज: इस स्टेज में इंसान मर चुका होता है। वह इस दुनिया से जा चुका होता है। डॉक्टर थॉमस से बात करने वाले वे 10 प्रतिशत लोग जो मौत के बाद वापस आए हैं उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां एक सुंदर सी दुनिया देखी जहां प्यार महसूस हो रहा था।

SHARE