BJP overturns Congress, former PM Manmohan Singh released video: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जारी किया वीडियो

0
248

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदल और मुस्लिम संगठन पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 2003 में राज्यसभा में दिए गए बयान का वीडियो लेकर आई है। वीडियो में मनमोहन सिंह बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर हिंसा के शिकार हुए शरणार्थियों के लिए सरकार को सहानुभूतिपूर्ण बर्ताव रखने का सुझाव दे रहे हैं। यह वीडियो 2003 का है जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की सरकार थी। उस दौरान राज्यसभा में मनमोहन सिंह सदन में नेता विपक्ष थे। सदन में मौजूद तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को संबोधित करते हुए सिंह कहते हैं कि मैं शरणार्थियों के संकट को आपके सामने रखना चाहता हूं। बंटवारे के बाद हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर नागरिकों का उत्पीड़न किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि अगर ये प्रताड़ित लोग हमारे देश में शरण के लिए पहुंच रहे हैं तो इन्हें शरण देना हमारा नैतिक दायित्व है। इन लोगों को शरण देने के लिए हमारा व्यवहार उदारपूर्ण होना चाहिए। वह कह रहे हैं कि मैं गंभीरता से नागरिकता संधोधन विधेयक की ओर उप-प्रधानमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं। बता दें कि लगातार कांग्रेस धर्म के आधार पर नागरिकता देने पर विरोध जता रही है। जबकि उनके अपने पूर्व पीएम इस बात की मांग कर रहे थे। अब मनमोहन सिंह के इस बयान पर राजनीतिक घमासान होना तय माना जा रहा है। भाजपा ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

SHARE