- बंगाल के मुर्शिदाबाद में बवाल
Assembly Elections, (आज समाज), चेन्नई/कोलकाता: तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के तहत 152 सीटों के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद में बवाल की खबर है। सुबह नौ बजे बंगाल में 18.76 फीसदी और तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मुर्शिदाबाद : नाओदा इलाके में बम फेंके जाने की सूचना
बंगाल और तमिलनाडु दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एंव निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सब जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पोलिंग बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मुर्शिदाबाद के नाओदा इलाके में वोटिंग से पहले कुछ लोगों द्वारा बम फेंके जाने की सूचना है। बताया जा रहा है देशी बम से हमले की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात को देसी बम फेंका गया था और इसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
ईवीएम में खराबी पर हंगामा
आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) प्रमुख हुमायूं कबीर आज सुबह मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों ने उनका विरोध हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। मालदा में एक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना है जिसको लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने चुनाव अधिकारी का घेराव कर ईवीएम में खराबी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।
बंगाल : सब जगह वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सब जगह सुबह से पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही हैं। महिलाओं की संख्या अधिक है। तमिलनाडु में भी यही स्थिति है। चेन्नई में वोट डालने पहुंचे अभिनेता अजित कुमार और टीवीके प्रमुख विजय वोट की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इससे मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : Privilege Notice Against PM Modi: कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया


