
Assault On Passenger at Delhi Airport, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट द्वारा अंकित दीवान नाम के यात्री के साथ उनके परिवार के सामने मारपीट की गई है। वारदात टर्मिनल-1 पर हुई है। अंकित दीवान के अनुसार एयर इंडिया के कैप्टन वीरेंद्र ने उनके साथ पहले बदसलूकी की और उसके बाद मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
वारदात के कारण सहमा परिवार : अंकित दीवान
तस्वीरों में अंकित दीवान लहूलुहान दिख रहे हैं जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अंकित ने कहा है कि वारदात के कारण उनका परिवार सहमा हुआ है। खासकर उनकी सात वर्षीय बेटी सदमे में है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर वारदात पर खेद जताया है। इसके अलावा एयरलाइन ने आरोपी पायलट वीरेंद्रको तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से रिमूव कर दिया है।
इस बात को लेकर हुई दोनों में कहासुनी, फिर हाथापाई
अंकित दीवान ने कहा है कि कैप्टन वीरेंद्र ने ने बेटी के सामने सरेआम उन्हें पीटा। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मुझे व मेरे परिवार को सुरक्षा जांच के लिए उस लाइन में जाने को कहा गया, जिसका स्टाफ यूज करता है। अंकित के मुताबिक उनके साथ एक 4 माह का बच्चा स्ट्रोलर में था और स्टाफ उनके आगे लाइन ब्रेक रहा था। अंकित ने बताया कि जब उन्होंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र ने नाराज होकर उनसे कहा, क्या आप पढ़े लिखे नहीं हैं। आप यह साइन नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि यह प्रवेश स्टाफ के लिए है।
हाथापाई में बदल गई कहासुनी
अंकित व वीरेंद्र के बीच इसी को लेकर कहासुनी हो गई जो हाथापाई में बदल गई। अंकित ने कहा कि पायलट ने मामूली कहासुनी पर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, मेरी सात साल की बेटी ने यह सब देख जिससे वह अब भी डरी सहमी हुई है। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से सभी आॅफिशियल जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वक्ता ने बताया कि हमारा कर्मचारी (पायलट) किसी अन्य एयरलाइन की उड़ान से बतौर यात्री ट्रैवल कर रहा था। इस दौरान उसका एक अन्य यात्री संग विवाद हो गया। प्रवक्ता ने कहा, हम ऐसे व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है। केस की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Air India Express की एक जून से प्रतिदिन बेंगलुरु और काठमांडू के बीच सीधी उड़ान

