After Nepal police firing, 46 km long Bihar alert on Nepal border: नेपाल पुलिस की फायरिंग के बाद 46 किमी लंबी बिहार नेपाल सीमा पर अलर्ट

0
1085

नई दिल्ली। भारत-नेपाल की बिहार से लगी सीमा पर नेपाल की ओर से भारतीयों पर गोली चलाई जानेकी घटना के बाद सीमा पर तनातनी की स्थिति बन गई है। जिसके बाद एसएसबी ने पीलीभीत में नेपान से सटे 46 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया है। यहा सर्तकता बढ़ाने के बाद से ही यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसबी कमांडेंट के अनुसार जवानों को एलर्ट रहने को कहा गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को नेपाल बार्डर पर बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुई नेपाल एपीएफ की ओर से फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत और चार अन्य के गोली लगने की घटना हुई। इस जिले का 46 किलोमीटर ल ंबा बार्डर है। नेपाल से भारत का पुराना रिश्ता है और हमारी सीमाओं पर कोई तार भी नहीं बधेंहैं। भारत नेपाल की सीमाएं खुली हुई हैं। बार्डर पर टाटरगंज, शारदापुरी, कंबोजनगर, शारदापुरी, टिल्ला नंबर चार, कबीरगंज, रामनगर आदि गांव बार्डर से सटे हुए हैं। इस समय बार्डर पर आम लोगों का मूवमेंट पूरी तरह से बंद है। विशेष परिस्थितियों में प्रशासनिक अफसरों से बात कर ही लोगों को आने जाने की इजाजत दी जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]