Khalistani Slogans In Punjab : पंजाब में पुलिस कार्यालय के बाहर लिखे खालिस्तानी नारे

0
336
Khalistani Slogans In Punjab

आज समाज डिजिटल, श्री मुक्तसर साहिब (Khalistani Slogans In Punjab) : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में एक बार फिर से खालिस्तानी हरकत हुई है। यहां के SSP उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के ऑफिस की दीवारों पर आज सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। इसकी जिम्मेदारी विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। इतना ही नहीं, पन्नू ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की भी सलाह दी है। पहले भी भारत जोड़ो यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है।

बता दें कि पंजाब में खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे जाने की घटना पहली नहीं है। पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी है। लेकिन इस बार यह नारे किसी आम जगह नहीं बल्कि श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी कार्यालय की बाहरी दीवारों पर लिखे गए हैं। किसी पुलिस अधिकारी के कार्यालय के बाहर इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वो भी तब जबकि केंद्रीय खुफिया एजेंसियां प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने के लिए बार बार चेता रहीं हैं।

नारे लिखे होने का पता चलते ही पुलिस ने उन्हें मिटा दिया। इसके बाद अब नारे लिखने वालों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाले जा रहे हैं।

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर दी चेतावनी

वीडियो जारी करते हुए पन्नू ने एक बार फिर से राहुल गांधी की यात्रा बारे चेतावनी जारी की। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को वो पंजाब में रोकेगा। ज्ञात रहे कि एक बार पहले भी पन्नू इस तरह की धमकी दे चुका है। ज्ञात रहे कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ 11 जनवरी को पंजाब पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पिछले एक साल में भारतीय तटरक्षक दल ने जब्त किए 1950 करोड़ के नशीले पदार्थ

ये भी पढ़ें : Punjab News: पंजाब के अजनाला सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE