कामकाज से दूर रहेंगे केजरीवाल

0
318

10 दिन लगाएंगे ध्यान, विपश्यना साधना के लिए गए
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार से 10 दिन के लिए विपश्यना साधना के लिए चले गए हैं। अब दस दिन तक किसी के संपर्क में नहीं रहेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज संभालेंगे। विपश्यना साधना के लिए सीएम कहां गए हैं अभी इसकी जानकारी नही मिल पाई है। आमतौर पर सीएम केजरीवाल इसके लिए बेंगलुरू और महाराष्ट्र में से किसी एक जगह जाते रहे हैं। इससे पहले वह सितंबर 2017 में महाराष्ट्र के इगतपुरी स्थित धामागिरी इंटरनेशनल अकादमी में विपश्यना के लिए गए थे। दरअसल, विपश्यना के लिए करीब 10 दिन तक लगातार बैठकर ध्यान करना होता है। मौन रहना होता है, ज्यादा बातचीत की इजाजत नहीं होती है। इस दौरान बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होता है। इस दौरान फोन पर भी बात नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी इस नियम का पालन करना होगा। केजरीवाल दस दिनों से लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र गए थे। बता दें कि केजरीवाल लंबे समय से विपश्यना साधना करते रहे हंै। बताया जाता है कि विपश्यना साधना में ध्यान लगाया जाता है। इससे मन को शांति मिलती है।

SHARE