Karnataka Legislative Council- Unreasonable work done in the House, Congress MLA lowered Speaker’s chair: कर्नाटक विधान परिषद- सदन में हुआ अमर्यादित काम, कांग्रेस विधायक ने स्पीकर कोा कुर्सी सेनीचे उतारा

0
186

नई दिल्ली। कर्नाटक में राजनीति को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आईहै। कर्नाटक की विधान परिषद में राजनेताओंने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिससेविधान परिषद की मर्यादा भंग हुई। कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी ने जबरदस्ती अध्यक्ष को कुर्सी से उतार दिया। कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़नेचेयरमैन केचुनाव को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और जेडीएस नेअध्यक्ष का चुनाव जब सदन आॅर्डर में नहीं था, तब गैरकानूनी तरीके से चेयरमैन बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा यह असंवैधानिक काम किया गया है। यह कार्य दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने कृत्य को उन्होंने सही ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें चेयर से नीचे उतरने का कहा। हमें उन्हें कुर्सी से उतारना पड़ा, क्योंकि यह अवैध था।

SHARE