करनाल : हर क्षेत्र में आत्म निर्भर बनें महिलाएं : मेयर रेणू बाला

0
271

प्रवीण वालिया,करनाल :
आज परिचय मिलन क्लब एवं चेतक कुकवेयर द्वारा करनाल के पांच सितारा होटल में फैशन लाइफस्टाइल के ऊपर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ करनाल के मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता के द्वारा किया गया। आज की इस प्रदर्शनी में कुल 40 स्टॉल लगाई गई, जिसमें चेतक कुकवेयर, होम मेड्स आइट्मस, महिला ज्वैलरी, महिला परिधान, क्रॉकरी, हैंडलूम, हैंडी क्राफ्ट कास्टमेटिक प्रोडक्टस, जैवेलरी, होम साज सज्जा की आइटम आदि के स्टॉल लगाए गए। इस प्रदर्शनी में एक विशेषता यह रही कि अधिकतर स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए गए जोकि सभी अपने घरों में यह काम करती हैं। प्रदर्शनी में प्रत्येक एक घंटे में 1000 रुपये तक की खरीददारी करने वालों के लिए लक्की ड्रा कूपन रखा गया। महापौर रेनू बाला ने आज कहा कि आज समाज में इस प्रकार के कार्य करने से महिलाओं में आत्म-सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में वह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। आज की प्रदर्शनी में मुख्य रूप से आरती गर्ग, एवं अमिता गर्ग ने बताया की आज की इस प्रदर्शनी में हजारों की संख्या में लोग इस मेले में आये और खूब खरीदारी की। आयी हुई सभी महिलाओं ने प्रदर्शनी की खूब तारीफ की। रोहित बजाज ने बताया की आज की इस फैशन विस्टा में करवे के व्रत को ध्यान में रखते हुए काफी सामान साज एवं सज्जा को भी रखा गया जिसमे महिलाओं द्वारा खूब सराहा एवं खरीददारी भी की। हम भविष्य में भी इस इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन करते रहेंगे। आज की प्रदर्शनी में मुख्य रूप से निशु सिंगला ,दीप शिखा बजाज, भावना कपूर, संगीता गुप्ता, निधि गोयल, बेबी खोखर,राधा बंसल, डा.नीना, वर्षा गोयल एवं सरिता गर्ग मौजूद थे।

SHARE