Karnal Vigilance की बड़ी कार्रवाई, अंबाला DTO और करनाल MVO गिरफ्तार

0
665
Karnal Vigilance
Karnal Vigilance

इशिका ठाकुर, करनाल/अंबाला | Karnal Vigilance :  हरियाणा की करनाल विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला डीटीओ रमित यादव और करनाल एमवीओ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वह ओवर लोड वाहन चालकों व मालिकों से मंथली वसूलते थे। विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि अंबाला डीटीओ रमित यादव के पास पंचकूला और यमुनानगर का भी अतिरिक्त चार्ज था।

DTO Ambala Ramit Yadav
DTO Ambala Ramit Yadav
MVO karnal Jasmer
MVO karnal Jasmer

करनाल विजिलेंस टीम लगातार रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई करती आ रही है। पिछले दिनों भी करनाल के डीटीओ जिनके पास यमुनानगर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला हुआ था उनको ओवरलोड हुए भारी वाहनों से पैसे लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ छह एजेंट भी इसी मामले में गिरफ्तार किए गए थे। एजेंट के बाद ही डीटीओ की गिरफ्तारी हुई थी।

डीटीओ के छोड़े गए एजेंट की शिकायत पर Karnal Vigilance ने  की कार्रवाई

Karnal Vigilance Inspector Sachin
Karnal Vigilance Inspector Sachin

शुक्रवार उसी मामले में करनाल विजिलेंस (Karnal Vigilance) की टीम ने करनाल में एमवीओ के पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर जसमेर को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि जसमेर पूर्व में गिरफ्तार किए गए डीटीओ सुभाष के लिए ओवरलोड वालों से पैसे इकट्ठे करने का काम करते थे। जांच में जसमेर को दोषी पाया गया तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि अंबाला के डीटीओ रमित यादव भी इसी तरह ओवरलोड वाहनों से मंथली वसूलता था।

इसमें करनाल नंबर के वाहन से एक चक्कर के 10 हजार और अन्य वाहनों से 15 हजार रुपए महीना लेते थे। इनको भी इनके द्वारा छोड़े गए एजेंट के द्वारा ही पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यह पूरे हरियाणा में इस तरीके से अपने आदमी छोड़कर पैसे वसूलने का काम करते थे। शनिवार दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी इस मामले की जांच जारी है इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : उपायुक्त के आश्वासन पर किसानों ने किया धरना स्थगित

ये भी पढ़ें : Haryana Janchetna Party (V) ने जिला परिषद के 5 वार्ड से उम्मीदवार घोषित किए

ये भी पढ़ें : सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न करना बंद करे: सुजान मालड़ा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE