करनाल : राधाकृष्ण गौशाला की एंबुलेंस सेवा से घायल गाय को मिला उपचार

0
320
cow hospital in ambulance
cow hospital in ambulance

प्रवीण वालिया, करनाल :

बीती रात रामनगर एरिया में चोट लगने से घायल हुई एक गाय को श्री राधा कृष्ण गौशाला के कर्मचारियों की मदद से उपचार मिलना संभव हुआ। यह गाय पिछले कई दिनों से चोटिल थी। उसके घुटने में काफी गहरा जख्म था और वह दर्द से कराह रही थी। रात्रि के समय वहां से निकल रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे कर्मचारियों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हैरत की बात यह रही कि गौसेवा का दम भरने वाले ठेकेदार रात्रि के समय गाय की मदद से बचते नजर आए। इन लोगों को फोन पर घायल गाय की हालत के बारे में अवगत करवाया गया परंतु किसी ने लेबर न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया तो फोन पर ही नहीं आया। आखिरकार बाद में गौशाला के मैनेजर नवीन शर्मा के प्रयासों से गाय को उपचार मिल पाया। अब गाय पुरानी अनाज मंडी के निकट गौ अस्पताल में उपचाराधीन है और पहले से स्वस्थ है। जानकारी के मुताबिक बीती रात रामनगर एरिया में सडकों पर कई बेसहारा पशु घूम रहे थे इनमें एक गाय सडक पर बैठी थी जोकि घायल थी और दर्द से तड़प रही थी। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी मदद के लिए इधर उधर काफी फोन किए। आखिरकार बाद में राधाकृष्ण गौशाला के मैनेजर नवीन शर्मा से संपर्क हो पाया उनके प्रयासों से अर्जुन गेट से चालक विवेक, कर्मचारी किशन पाल, राजू कुमार और कृष्ण कुमार एंबुलेंस लेकर रामनगर पहुंचे। रात्रि करीब 1 बजे गाय को एंबुलेंस में गौ अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया।

SHARE