करनाल : सुल्तान किसान सिंह को किया स्टेट बैंक ने सम्मानित

0
365

प्रवीण वालिया, करनाल :
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा करनाल जिले के कस्बा नीलोखेड़ी के गांव बुटाना के रहने वाले किसान सुल्तान सिंह को पदमश्री से सम्मानित किए जाने के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने भी पदमश्री सुल्तान सिंह को सम्मानित किया। करनाल के नूर महल में आयोजित एक सादे समारोह में स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अनुकूल भटनागर ने सुल्तान सिंह को शाल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुकुल भटनागर ने कहा कि सुल्तान सिंह ने पदमश्री अवार्ड हासिल कर करनाल ही नहीं बल्कि हरियाणा का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सुल्तान सिंह ने विषम परिस्थतियों में मछलियों की विभिन्न प्रजातियों की ब्रीडिंग करवाकर दूसरे किसानों के सामने एक मिसाल कायम की है। भटनागर ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक को इस बात का गर्व है कि सुल्तान सिंह भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं। एसबीआई ने सुल्तान सिंह के साथ-साथ पर्वतारोही अनिता कुंडू और एक वैज्ञानिक को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक संजय कुमार, करनाल एसबीआई के चीफ मैनेजर एसके गुप्ता तथा नीरज कुमार मौजूद रहे।

SHARE