करनाल : आवारा पशुओं से खौफजदा हैं सैक्टर-6 निवासी  

0
499
Stray animals in different parts of the city
Stray animals in different parts of the city

प्रवीण वालिया, करनाल :

यूं तो पूरे सीएम सिटी में ही आवारा पशुओं की भरमार है। हालांकि सड़कों पर भटकते पशुओं को पकड़कर गौशाला में छोडने के लिए नगर निगम ने गत दिनों एक विशेष अभियान चलाकर शहर के भिन्न-भिन्न हिस्सों से करीब 60 पशु पकड़े थे लेकिन इसके बावजूद शहर के विभिन्न भागों में आवारा पशु अभी भी विचरण करते नजर आते हैं। सैक्टर-6 में यूं तो अभी भी अनेक आवारा पशु हैं जो पेट भरने के लिए दिन भर सड़कों पर इधर उधर घूमते हैं। बीच सड़कों पर भी बैठे रहते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। सैक्टर-6 में एक आवारा सांड ने खूब आतंक मचा रखा है। लोग इस सांड से खौफ खाने लगे हैं। खौफ भी सही है। क्योंकि यह कई लोगों को चोटिल कर चुका है। कुछ लोग इससे बाल-बाल बचे हैं। यह आवारा पशु सड़कों पर लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। कब किसी को सींग मारकर घायल कर दे कुछ पता नहीं। सैक्टर-6 की मेन मार्कीट के रमण नागपाल, संजीव मल्होत्रा, सुशील विरमानी, डी.एल. गुप्ता, रामप्रकाश सुखीजा, नीतेश कुमार इत्यादि ने बताया कि यह आवारा पशु कई बार आक्रामित हो जाते हैं और लोगों को सींग से पटककर घायल कर देते हैं। यहां विचरण करने वाले पशु कई लोगों को घायल कर चुके हैं। एक शख्स को तो ऐसा पटका कि वह बुरी तरह से घायल हो गया जिससे कई टांके लगे हैं। लोगों की नगरनिगम अधिकारियों से मांग है कि सैक्टर 6 में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजा जाए। नहीं तो न जाने कितने और लोगों को यह घायल करेंगे।

SHARE