करनाल: नारायण सेवा से नर सेवा को जोडऩे वाले संत बाबा बंसी वाले को किया याद

0
825
Sant Baba Bansi
Sant Baba Bansi
प्रवीण वालिया,करनाल:
नर सेवा नारायण सेवा का चरितार्थ करने वाले बाबा बंसी वाले को आज कृतज्ञ श्रद्धाुलुओं ने याद किया। करनाल में श्रद्धांजली कार्यक्रम कर्णेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अटृट भंडारे का कार्यक्रम आयोजन किया गया। बारिश के बीच लोग यहां पहुंचे थे। श्रद्धांजली सभा में मुख्य रुप से महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञाानानंद, करनाल मानव सेवा संघ के प्रमुख स्वामी प्रेममूर्ति तथा पूर्व मंत्री जयप्रकाश मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा कि बाबा बंसी वाले जैसे संत सदियों में पैदा होते हैं। उनका जीवन संतों के लिए अनुकरणीय है। जिनका समूचा जीवन नर सेवा के साथ गौ सेवा और नारायण सेवा में लगा रहा। बाबा बंसी वाले ने पिछले दिनों अपनी देह त्याग दी थी। उन्होंने नारायण सेवा का रास्ता नर सेवा से दिखाया था। इस अवसर पर स्वामी प्रेम मूर्ति ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले हवन ब्राह्मण भोज, और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बाबा बंसी वाले को याद करने वालों में हर वर्ग के लोग शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा, अग्रोहा विकस ट्रस्ट के महामंत्री रमेश जिंदल, राइस मिल एसोसिएशन के विनोद गोयल, नरेश बंसल, वीरेंद्र बंसल के साथ तामाम श्रद्धाुलु मौजूद रहे।
SHARE