करनाल : पानी को बचाने के लिए बूंद-बूंद जल का संरक्षण करें : शम्मी बंसल

0
314
Launching Ceremony of Rotary Club Karnal for the Rotary Year 2021-22
Launching Ceremony of Rotary Club Karnal for the Rotary Year 2021-22

प्रवीण वालिया, करनाल :

लिबर्टी के एम.डी तथा हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक शम्मी बंसल ने जल ही जीवन है का संदेश देते हुए जल के संरक्षण को एक विशेष कार्य मानने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए आक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने हेतु वृक्षारोपण और पर्यावरण के संरक्षण पर भी बल दिया। बंसल ने बताया कि उन्होंने रोटरी क्लब देहली के सदस्य होने के नाते राजस्थान व अन्य कई स्थानों पर बरसाती पानी को रोकने के लिए बांधों का निर्माण कराया जिससे उन क्षेत्रों में आज भूमिगत जल स्तर में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वह आज करनाल के एक होटल में रोटरी क्लब करनाल का रोटेरी वर्ष 2021-22 के लिए पदारोहण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में रोटेरियन विनोद कुमार बंसल ने अध्यक्ष व आशीष शर्मा ने सचिव का पदभार संभाला। समारोह के मुख्यातिथि लिबर्टी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर शम्मी बंसल ने अध्यक्ष, सचिव व अन्य सभी पदाधिकारियों को समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों की निष्काम सेवा के लिए अनवरत कार्य करने की शपथ दिलवाई। विशिष्टातिथि सहायक गर्वनर गौरव तुली ने रोटेरी का प्रारम्भ से वर्तमान तक सम्पूर्ण इतिहास बताया व यह भी उल्लेख किया कि रोटेरी के माध्यम से ही विश्व से भयानक बीमारी पोलियो का निदान सम्भव हो सका है।

इस रोग की दो बूंद वैक्सीन का सारा खर्चा रोटेरी इंटरनैशनल ने ही उठाया है। 200 से अधिक देशों में स्थापित 116 वर्ष पुरानी इस संस्था का कार्य मात्र जन सेवा ही है। अपने संदेश में निवर्तमान अध्यक्ष एच.के. शर्मा ने अपने गत वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के बावजूद किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया व वर्तमान सचिव ने अपने काल में किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा का वर्णन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार बंसल ने अपने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय कराया। पूर्व सहायक गर्वनर रो. डी.पी.के. जैन ने रोटरी क्लब करनाल के स्थापना वर्ष 1953 से वर्तमान तक गत 68 वर्षों का इतिहास वर्णित किया। समारोह में कपिल किशोर को उनके 111 रक्तदान कैम्पों के आयोजन व स्वयं 69 बार रक्तदान करने के लिये विशिष्ट स्मृति चिन्ह, मुख्य अतिथि शम्मी बंसल के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस विशेष समारोह में उपरोक्त महानुभावों के अतिरिक्त रोटरी क्लब के सदस्य डा. डी. डी. शर्मा, राजेश डा. ए.के. सूद, संजय गुप्ता, जितेन्द्र, डा. महती प्रकाश कुलभूषण जैन, मनीश बंसल, विनोद मिश्रा व अन्य अतिथियों ने भाग लिया। समारोह में तीन नए सदस्यों श्रीमति शशी गौड़, नीलम बंसल य मीनाक्षी जैन ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। मंच का संचालन रो. जगदीश अग्रवाल ने किया। उक्त समारोह से पूर्व प्रात: काल में क्लब के सदस्यों ने गौशाला फूसगढ़ में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर, अन्नपूर्ण मनाया।

 

SHARE