Karnal News : पति – पत्नी और वो के कारण टूट रही हैं शादियां उजड़ रहे हैं परिवार

0
101
पति - पत्नी और वो
पति - पत्नी और वो
  • करनाल में एक माह में हुए 55 तलाक,एक ही गांव में टूटी 27 शादियां
  • मोबाइल पर चैटिंग बनी विवाद का कारण शादी के बाद पुराने संबंध लगा रहे हैं घर में आग

Aaj Samaj (आज समाज), Karnal News , प्रवीण वालिया, करनाल, 20 नवम्बर:
सोशल मीडिया और आधुनिक लाइफ स्टाइल और मोबाइल विवाह जैसी संस्था पर खतरा बने हुए है। इनके कारण विवाह संबंध टूट रहे हैं। पति-पत्नी के बीच भरोसे की डेार कमजोर पड़ने लगी है।करनाल के एक गांव में ही 27 युगल वैवाहिक जोडिय़ां टूट गई। इसकी वजह मोबाइल पर चैटिंग रही। वहीं पर पति की गर्ल फ्रैंड और पत्नी के पुरुष दोस्त इसका कारण बन रहे हैं। शादी के बाद भी पुराने संबंध खटास पैदा कर रहे हैं। करनाल में एक माह में 55 तलाक हो गए। 155 केस दायर किए गए।

इसका प्रमुख कारण शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड या ब्यॉयफ्रेंड से संपर्क जारी रखना है। कई जोड़े ऐसे हैं, जो शादी के 13 दिन बाद ही तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं। कई मामले ऐसे सामने आए, जिनमें गलफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच चैटिंग पकड़ी गई है। सोशल मीडिया से एक-दूसरे की आईडी से जुड़े फ्रेंड का सर्कल चेट नजदीकियां होने का शक बढ़ा है। ऐसे मामलों में भी दहेज प्रताडऩा से संबंधित केस दर्ज किए गए हैं। इसके चलते करनाल कोर्ट में हर महीने 55 व एक साल में 660 मामलों में तलाक हो चुके हैं। इसके अलावा हर महीने 150 केस तलाक के लिए दायर किए जा रहे हैं।

करनाल कोर्ट में सुनाए गए फैसलों अनुसार घरीडा क्षेत्र के एक गांव के दो साल में सबसे ज्यादा 27 तलाक हुए हैं। गांव में 2057 हाउस होल्डर हैं और करीब 10,815 की आबादी है। 80 प्रतिशत केसों में मोबाइल पर लंबी बातचीत से शक बढ़ा और फिर पति-पत्नी ने तलाक मांगा। करनाल में इस साल अब तक दहेज एवं महिला उत्पीडऩ के 231 केस दर्ज हुए। 45 केस समझौते से रद्द, 106 केस कोर्ट में गए। 80 की जांच चल रही। इंंस्टाग्राम पर दुल्हन की ब्वॉयफ्रेंड से चैटिंग पकड़ी गई युवक कनाडा में रहता है। लडक़ी करनाल की है। शादी के 13 दिन बाद युवक ने पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी चेक की। मोबाइल पर चैटिंग में प्यार मोहब्बत की बातें हो रखी थीं। पत्नी का प्यार पकड़ा गया। झगड़े के बाद वह मायके चली गई। एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया है।

एक मामले में शादी के 3 माह बाद पत्नी के फोन पर रात डेढ़ बजे मैसेज आया। इसी से पति को पत्नी के प्रेमी का पता चला। दोनों के बीच चेटिंग पकड़ी गई। युवक ने पल्ली की सोशल मीडिया की आईडी से ब्वॉयफ्रेंड का पता लगाया। इसके बाद युवक ने 5 महीने में ही संबंध तोड़ दिया। एक साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
शादी के दो महीने बाद ही पत्नी ने पति के दो लड़कियों से अवैध संबंध की चैटिंग पकड़ ली। पहली बार पत्नी ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाद में पति का दूसरी लडक़ी से इश्क चलने लगा। दोनों में बातें होने लगी, जो पत्नी ने देख ली। इसके बाद पत्नी ने कोर्ट में केस दायर कर दिया और डेढ़ साल में इस जोड़े का तलाक हो गया।

क्या कहा जिला बाल कल्याण समिति में काउंसलर साइकोलॉजिस्ट ने –

जिला बाल कल्याण समिति में काउंसलर साइकोलॉजिस्ट प्रवेश देवी ने कहा कि लडक़ा, लडक़ी को समझना होगा कि शादी के बाद उनमें कोई बात पर्सनल नहीं होती। किसी बात पर शक हो तो सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। गलती पर माफी मांग लें। रिश्ते मजबूत रखने को एक-दूसरे पर भरोसा जरूरी है। पहले के रिश्ते को शादी के बाद तोड़ देना चाहिए। संपर्क रखने में रिश्तों में खटास आती है।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 20 November 2023: रिश्तों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से रहें सावधान, बाकी जाने अपना राशिफल

यह भी पढ़ें  : Drug Free Haryana अभियान तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी,

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE