Karnal Lok Sabha : एनसीपी ने करनाल हलके से दावेदारी पेश की : मराठा

0
105
करनाल लोकसभा क्षेत्र से एनसीपी की मजबूत दावेदारी
करनाल लोकसभा क्षेत्र से एनसीपी की मजबूत दावेदारी
  • आने वाले समय में इंडिया गठबंधन मिल कर रैलियां करेगा प्रदेश भर में
  • एनसीपी ने प्रदेश भर में बूथ स्तर पर कमेटियां गठित कीं

Aaj Samaj (आज समाज), Karnal Lok Sabha, प्रवीण वालिया, करनाल, 23 दिसंबर :
करनाल लोकसभा क्षेत्र से एनसीपी की मजबूत दावेदारी है। एनसीपी ने हरियाणा में केवल करनाल को ही अपने लिए चिन्हित किया है। इसके अलावा आने वाले समय में हरियाणा में इंडिया गठबंधन की संयुक्त सभाएं होंगी। यह जानकारी एनसीपी के प्रदेश प्रमुख विरेंद्र मराठा ने दी। वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनसीपी ने उन्हें लोकसभा का चुनाव करनाल से लडने के लिए कह दिया हैं। वह भाजपा को यहां से पराजित करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में एनसीपी ने बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा कर दिया हैं। विधानसभाा चुनावों में भी विपक्ष मिल कर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी का अस्तित्व शरद पंवार से हैं। उनके बिना एनसीपी का कोई बजूद नहीं हैं। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 2024 के चुनाव देश के राजनीतिक भविष्य के लिए निर्णायक होंगे। मराठा ने कहा कि पांच रा’यों के चुनावों में मुद्दे अलग थे। लोकसभा चुनावों में मुद्दे अलग होंगे। देश पर कर्ज लगातार बढ़ रहा हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी गांव गांव जाकर मोदी सरकारकी पोल खोल रही हैं।

मीाठा ने कहा कि जब संसद में सासंदों को जनता के मुद्दों को उठाने से रोका जा रहा है। तो हम जनता के बीच जा रहे हैं। मराठा ने कहा कि प्रदेश भर में एनसीनी का संगठन मजबूत हैं। सभी मिल कर शरदपवार के हाथ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच इंडिया गठबंधन मिल कर जाएगा। सभी को एक ही मकसद हैं किे देश को भजपा के कुशासन और तानाशाही से मुक्ति दिलाई जाए।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 23 Dec 2023: आप अपने घर की सुख सुविधाओं के खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, पढ़ें अपना राशिफलय

SHARE