Karnal Dowry Case पी.एच.डी दुल्हन से दहेज मांगने पर दूल्हे व उसके पिता सहित तीन पर केस दर्ज

0
909
Karnal Dowry Case

प्रवीण वालिया, करनाल:

Karnal Dowry Case : साइंटिस्ट दूल्हे की उस समय फजीहत हुई जब दहेज में मंहगी कार और नकदी मांगने से नाराज पी.एच.डी दुल्हन ने दूल्हे को वापस लौटा दिया। पुलिस ने दूल्हे व उसके भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालाकि दुल्हे पक्ष ने किसी तरह के दहेज लेने की बात से इंकार किया है।

मामला सोने की चैन को लेकर बिगड़ा। बाद में यह मामला फोर च्युूनर को लेकर बिगड़ गया। दुल्हन कोमल ने बताया कि उसके पिता से बीस लाख और फोरच्यूनर की मांग की गई। उसके पिता ताऊ और भाई ने वर पक्ष के पांव पकड़े लेकिन उन्हें बेइज्जत किया गया। इसके बाद उन्होंने शादी तोडने का निर्णय लिया। (Karnal Dowry Case)

यह है पूरा मामला (Karnal Dowry Case)

करनाल के सैक्टर 12 के एक रिसोर्ट में विवाह समारोह था। यहां पर बागपत से लड़की वाले थे। जब कि जींद से बरात आई थी। रात में सोने की चैन को लेकर बात बिगड़ गई। रात भर लड़की के पिता और अन्य लोग वर पक्ष से दुल्हे के पिता और उसके रिश्तेदारों को मनाते रहे। लेकिन फैरे नहीं हुए। सुबह वधु पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने दुल्हा विवाह करने को तैयार हो गया। लेकिन उस समय तक बात बिगड़ चुकी थी। बता दे कि जींद निवासी दूल्हा नसीब आईसीएआर में वैज्ञानिक है।

दुल्हन कोमल भी शिक्षा विभाग में लीगल असिस्टैंट के पद पर कार्यरत है। कोमल को एनडीआरआई में कार्यरत बागपत निवासी उसके ताऊ योगेंद्र तोमर ने गोद ले रखा है। लड़की के ताऊ योगेंद्र तोमर ने बताया कि बारात आई तो लग्न की रस्म पूरी होने के बाद वहां से उठे तो लड़के ने तुरंत चेन गले से खींचकर फेंक दी। हम हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करते हुए कारण पूछने लगे। सामने आया कि लड़के के बहनोई और दूसरे भाई के लिए भी चेन की डिमांड थी।

लड़की पक्ष ने फॉर्च्यूनर गाड़ी, नकदी और गहनों की मांग करने का आरोप लगाया। वहीं लड़के पक्ष ने दावा किया कि दहेज लेने से मना किया और चेन उतार कर दी थी कि 10 दिन बाद दे देना। सिविल लाइन थाने के एस.आई रमेश ने बताया कि लड़की वालों की शिकायत पर दूल्हे, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (Karnal Dowry Case)

Also Read : Leela Ram’s Statement कॉंग्रेस डूबता हुआ जहाज, सुरजेवाला पूरी तरह से फ्लॉप शो

 Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE