करनाल: पेट्रोल, डीजल और गैस रसोई की कीमतों पर कांग्रेस की साइकिल रैली

0
291
karnal cycle rally
karnal cycle rally

प्रवीण वालिया, करनाल:
भाजपा सरकार के पेट्रोल डीजल और गैस रसोई में बढ़ाई गई कीमतों के खिलाफ राहुल गांधी और कुमारी शैलजा अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज करनाल में कांग्रेस कार्यकतार्ओं द्वारा साईकिल यात्रा निकाली गई। कार्यकतार्ओं ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जन परेशान है लेकिन सरकार है कि कुंभ करणी नींद सोई हुई है। बढ़ती महंगाई से चारों ओर हाय तौबा की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इससे सरकार को कोई लेना देना नहीं है।

कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने बड़े हुए रेट वापस लेने के लिए प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर जोगिन्द्र वाल्मीकि ने कहा कि मंहगाई ने आम जन की कमर तोडकर रख दी है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज साईकिल रैली निकाली जा रही है। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, जोगिंदर वाल्मीकि ,संजीव काम्बोज वकील, पवन शाहपुर, सुखराम बेदी, राजेंद्र नंबरदार ,रमेश सहोता,संजय काम्बोज, अशवनी कोचर व काफी संख्या में कार्यकतार्ओं ने शामिल होकर साईकिल यात्रा को मजबूती प्रदान की।

SHARE