करनाल:  विधायक होने के नाते सी.एम. खुद करनाल के लोगों की समस्याओं को देखें: त्रिलोचन सिंह 

0
383
Congress District Convenor Trilochan Singh
Congress District Convenor Trilochan Singh
प्रवीण वालिया,करनाल: 
कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि करनाल में पन्द्रह दिन में दूसरी कुछ घण्टों की बारिश ने सीएम सिटी में पानी की निकासी की फिर पोल खोल कर रख दी है। पन्द्रह दिन में निकासी की व्यवस्था करने में प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री तथा करनाल के विधायक मनोहर लाल को स्वीकारते हुए त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को  डीसी को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग करेंगे। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि 2014 और 2019 में जिन आशाओं के साथ मनोहर लाल को विधायक बनाकर भेजा था। उन आशाओं पर मनोहर लाल खरी नहीं उतरी है। उन्होंने करनाल के लोगों को डूबने के लिये भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लापरवाह प्रशासन पर क्यो मेहरबान है। पन्द्रह दिन बाद भी हालात नहीं सुधरे है। इसके लिए जो भी अधिकारी दोषी हैं,उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिख कर कहा है कि करनाल में पानी की निकासी को लेकर करोड़ो रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उसके बाद  भी बारिश में करनाल में पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि आज कुछ घण्टों की बारिश के कारण सारा शहर ताल तलैया में बदल गया। बारिश के कारण रेलवे रोड,अस्पताल चौक,कमेटी चौक,अस्पताल चौक,माल रोड,सैक्टर 12,32, 33 सीएचडी सिटी,अल्फा सिटी ,9,13,6 सैक्टर 7,8 सैक्टर 5,4,के साथ बहादुर चन्द कालोनी, सदर बाजार, बसंत विहार, कर्ण विहार,चांद सराय,जुंडला गेट,नॉवेल्टी रोड ,फूसगढ़ रोड के साथ पुराने शहर,राम नगर,कैथल रोड, प्रेम नगर,शिव कालोनी ,काछवा रोड नई पुरानी सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी सहित तमाम भागों में पानी भर गया। लोगो की गाडिय़ां खराब हो गई लोगों के घरों में दुकानों में पानी भर गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि करनाल के लोगों को जल भराव से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद  करनाल के विधायक होने के नाते करनाल के लोगो की समस्याओं को देखें। पानी की निकासी पर 85 करोड़ खर्च किए हैं।
SHARE