Anganwadi Worker Update 5 जनवरी को करनाल में आंगनबाड़ी यूनियन डालेगी महापड़ाव : रेखा सैनी

0
895
Anganwadi Worker Update

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

Anganwadi Worker Update आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स की 5 जनवरी को करनाल में होने वाली आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी।इस बात का दावा सोमवार को 26वें दिन की हड़ताल के चलते धरने की अध्यक्षता कर रही जिला प्रधान रेखा सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। जिला प्रधान ने बताया कि यूनियन के आगामी आन्दोलनों व रणनीति को लेकर 2 जनवरी को प्रभात भवन रोहतक में तालमेल केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सम्मेलन बुलाया है।

मुख्यमंत्री की घोषणा से वर्कर व हैल्पर्स किसी भी तरह से खुश नहीं है Anganwadi Worker Update

जिसमे प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भाग लिया और सभी ने पूरे जोश के साथ एलान किया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होंगी तब तक हड़ताल खत्म नही होगी। 5 जनवरी को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में मांगे पूरी होने तक वही पर महापड़ाव डालेंगी। इसके इलावा उन्होंने बताया कि राज्य में 8 दिसंबर से तालमेल कमेटी के आह्वान पर हजारों वर्कर्स एवं हैल्पर्स हड़ताल पर हैं। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हरियाणा ने जो घोषणा की है उनसे वर्कर व हैल्पर्स किसी भी तरह से खुश नहीं है। इसलिए तालमेल कमेटी ने हड़ताल को जारी रखते हुए 5 को करनाल में रैली की घौषणा की है। जिसमें राज्य भर से हजारों की तादाद में वर्कर्स हिस्सा लेंगी।

सरकार आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी कर रही

संगठन नेताओं ने कहा कि सरकार 52000 आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी कर रही है। पिछले 4 साल से केंद्र सरकार की बढ़ौतरी जिसमें वर्करों को 1500 रूपये दिए जाने थे और हैल्परों को 750 रूपये, उसे राज्य सरकार हजम करे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2018 में आऊटसोर्स पॅालिसी के तहत वर्करों का मानेदय तय किया था, सरकार आज बताए कि उस बारे उसका रूख क्या है। सरकार ठेका कर्मचारियों के आश्रितों को साधारण मृत्यु पर 3 लाख रुपए दे सकती है। लेकिन विभाग में कार्यरत वर्कर हेल्पर को 35-40 साल सेवा में रहने के बाद भी यह लाभ उनके आश्रितों को नहीं देना चाहती। मुख्यमंत्री ने स्वयं 2018 में कुशल-अकुशल मजदूर का दर्जा देकर महंगाई भत्ता लागू किया था, जिस निर्णय से सरकार पीछे हट रही है। वर्कर्स से सुपरवाइजर की पदोन्नति में शर्ते अड़ा रही हैं। इसे बिलकुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

संगठन नेताओं ने प्रदेश की तमाम 52000 वर्कर्स और हेल्पर्स से अपील की है कि वे अपनी मांगो व हकों को हासिल करने के लिए सड़कों पर उतरें। हड़ताल को मजबूत करें तथा 5 जनवरी को करनाल में वर्कर्स एवम हेल्पर्स की राज्य स्तरीय विशाल रैली में बढ़चढ़ कर भाग लें।

इन लोगों ने किया संबोधित Anganwadi Worker Update

मौके पर एसकेएस ब्लॉक प्रधान जोत सिंह रावत,रिटायर्ड संघ से राजबीर पिन्डोरा रोशन लाल अध्यापक संघ से जिला प्रधान संजय काम्बोज, कर्मो देवी पांजुपुर,रविन्द्र कोर सुखपुरा,अनिता नया गांव,अंजू,अंग्रेजो,अरुण,मीना मुस्तफाबाद आदि ने भी संबोधित किया।

Read Also : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

Read Also :Honor on Retirement: सरला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सम्मान से विदाई

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE