कैथल: सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

0
369

मनोज वर्मा, कैथल:
नगरपालिका कर्मचारी संघ सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में व कर्मचारियों की लंबित माँगों को लेकर ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान की अध्यक्षता में  दो दिवसीय भूख हड़ताल के दूसरे दिन सुबह 9 शाम 5  बजे तक नगरपरिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टाँक ने किया। इस दौरान कृपाल गिल, लक्ष्मण कुमार, ईशम सिंह, विक्की वैध, शेर सिंह, रोहतास, संदीप कुमार, अमित कुमार, दलबीर नौच, फायर से मनोज कुमार व राजपाल भूख हड़ताल पर रहे और शाम को 5 बजे राज्य उपमहासचिव शिवचरण,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा व जिला सहसचिव ओमपाल भाल ने कर्मचारियों को जूस पिलाकर  दूसरे दिन की भूख हड़ताल का समापन करवाया।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरिषयाणा के राज्य उपमहासचिव शिवचरण, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह, जिला सचिव रामपाल शर्मा, सहसचिव ओमपाल भाल व सीटू के जिला कैशियर जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि, हरियाणा सरकार पालिका कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करके विश्वासघात कर रही है और 25 अपैल व 20 अगस्त 2020 को हुए समझौते के परिपत्र जारी नहीं कर रही है। जिसको लेकर संगठन को बार -बार आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होने आगे कहा कि मुख्य मांगों में कोरोना से मृत्य हुए कर्मचारियों को 50 लाख रुपए मुआवज़ा व परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी, सफाई, फायर, दफ्तर के सभी कर्मचारिओं को 4000 रूपये जोखिम भता , फायर के 1366 कर्मचारियों को 2268 फायर ऑपरेटरों के पदों पर मर्ज करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करके 2 साल की सेवा पूरी कर चुके सभी कर्मचारियों को पक्का करना, नगर पालिकाओं,नगर परिषदों व नगर निगमों मे आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार सफाई ,दफ्तर व फायर के कर्मचारियों की स्थाई भर्ती करना, खाली पदों पर स्थाई भर्ती करना, रात्रि के 65 सफाई कर्मचारियों का 7 महीने का बकाया वेतन जारी करवाना, रात्रि सफाई का नए सिरे से टेंडर जारी करते हुए इन सभी पुराने 65 सफ़ाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेना, 136 पे रोल के कर्मचारियों का बकाया एरियर जारी करवाना, डोर टू डोर के सफाई कर्मचारियों को डी सी रेट के अनुसार वेतन जारी करवाने व पिछला बकाया एरियर देने, ईएसआई व ईपीएफ समय पर जमा करवाने, पुरे सुरक्षा उपकरण देने ,सभी दारोगाओं की बीट पर महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय व स्टोर का प्रबंध करना, 30 मार्च के विभागीय पत्र के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को समान काम , समान वेतन लागू करवाने, फायर व दफ्तर के सभी कर्मचारियों को हर महीने 4 डेटॉल साबुन व 1 लीटर सरसों  का तेल देना व सभी कर्मचारियों को महीने की 7 तारीख तक वेतन का भुगतान करना, 75 सफाई कर्मचारियों को दप्तरो व जनप्रतिनिधियों के घरों की सफाई करवाने की बेगार को बंद करते हुए उनसे फील्ड में सफाई का काम लेना, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान रामकुमार शर्मा, टूरिज़्म कर्मचारी संघ के राज्य चेयरमैन मित्रपाल राणा, बिजली से सर्कल सचिव सुरेश शर्मा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान ने कहा की, हम आपनी मांगों व समस्याओं के ज्ञापन कई बार नगर परिषद व जिला प्रशासन को दे चुके है। बावजूद इसके हमारी जायज माँगो को लागू नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है और अगर अब भी हमारी माँगो की अनदेखी की गई, तो आने वाले दिनों में हमे आंदोलन तेज करना पडेगा।  जिसकी सारी जिम्मेवारी नगर परिषद व जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन को तेज करने की इस कड़ी में 27 अगस्त को सभी पालिका कर्मचारी सामुहिक अवकाश लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार की वादा खिलाफी की पोल खोलेंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान बिट्टू बहोत, कैशियर जगदीश कुमार, मुख्य संगठनकर्ता अनिल टाँक,दिनेश कुमार, गोरव टॉक, राजेंद्र सहोता, विजय कुमार, रामदेव,अमित कुमार सुरेश कुमार, सीमा,सरोज रानी, रेखा रानी,आशा, रिम्पी,बाबू दरोगा, सुरेन्द्र, फायर से राजेश क्योडक़ व सुल्तान सहित सैंकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE