युवा व युवती मंडल सदस्यों ने पौधा रोपण कर अपने पर्यावरण को संरक्षित करने का लिया संकल्प

0
316
Protect Environment By Planting Saplings
Protect Environment By Planting Saplings

मनोज वर्मा, Kaithal News : नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक दीक्षा मिश्रा ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र कैथल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर सरस्वती महिला मंडल व युवा मंडल सीवन द्वारा चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा व युवती मंडल सदस्यों ने पौधा रोपण कर अपने पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। वॉलिंटियर्स लक्ष्मी ने बताया कि पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए पहली बार साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की थी, तबसे पूरी दुनिया में 5 जून पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज की कल्पतरूह परियोजना शुरू

खास थीम पृथ्वी रखी गई

हर साल पर्यावरण दिवस की कोई न कोई खास थीम होती है जोकि इस साल ओनली वन अर्थ यानी केवल एक पृथ्वी रखी गई है जो की हमेशा प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का सन्देश देती है, तो वहीं युवामंडल अध्यक्ष हिमांशु का कहना है कि विकास और आधुनिकता की दौड़ में हम न सिर्फ अपने पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है, बल्कि हम प्रकृति से दूर जा रहे हैं, जिसका खामियाजा आज हमे क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौती के रूप में भुगतना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए युवा मंडल द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि प्रदूषण से होने वाले नुक्सान के बारे में लोगो को जागरूक कर पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके। इस मौके पर लक्ष्मी, रीना, पूनम, रजत, काजल, साहिल, सीमा व अन्य युवा मंडल सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : करनाल पहुंचे बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब नए चेहरों को आगे आना चाहिए

SHARE