कैथल: साई मंदिर में मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

0
418

मनोज वर्मा, कैथल:
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन पर मनाये जाना वाला कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार कैथल के सांई मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साई मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया । मंदिर में भगवान कृष्ण का बेहद सुंदर झूला लागाया गया। सुबह से देर रात तक श्रद्धालु मंदिर में आकर भगवान को झूला झुला कर पूजा अर्चना करते रहे। सार्इं मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित विकास लेखवार ने कहा कि, इस दिन भगवान कृष्ण को झूला झुलाने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि आज के दिन ऋषि मुनि और समस्त जनमानस मंदिरो और अपने घर पर ठाकुर जी के बाल स्वरूप रखकर पूजा अर्चना करते हैं। जिससे कि सभी श्रद्धालुयों के सभी दुखों का निवारण हो सके व सुख शांति की प्राप्ति हो। भगवान कृष्ण की अपार कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। पंडित विकास ने कहा कि आज का दिन बहुत पावन माना गया है। इस दिन भगवान का केवन मात्र ध्यान करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते है। उन्होंने जहा कि भगवान कृष्ण ने गीता में यह उपदेश दिया है, कि इन्सान को अपना कर्म पूरी निष्ठा और विश्वास से करना चाहिए और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। जब इंसान अच्छे कर्म करता है, तो भगवान उसके साथ रहता है और हर प्रकार का सुख उसे प्राप्त होता है। कैथल नगरी से भगवान कृष्ण का विशेष नाता धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है, कि महाभारत के युद्ध के पश्चात भगवान कृष्ण ने पांडवों की नवग्रहों की पूजा करवाई थी।

SHARE