कैथल : हरियाणा वन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन अरूण सर्राफ को किया सम्मानित

0
349

मनोज वर्मा, कैथल:
भाजपा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व हरियाणा वन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ के जन्मदिन पर अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा आईटी सैल के सह-प्रमुख वेदप्रकाश गर्ग व अग्रवाल वैश्य समाज आईटी सेल, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक एवं भाजपा कैथल शक्ति केन्द्र प्रमुख हिमांशु गोयल तथा  अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव एवं भाजपा कैथल मंडल उपाध्यक्ष सुशील बिंदलिश ने उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने अरूण सर्राफ की लम्बी आयु की कामना करते हुए कहा कि, अरूण सर्राफ एक जनप्रिय नेता है।

चाहे सामाजिक क्षेत्र हो, राजनीति हो या व्यापारियों के हकों की बात हो, उन्होंने हर वर्ग की बात जिंदादिली के साथ रखी है। अरूण सर्राफ किसी पहचान के मोहताज नहीं है, उनके मिलनसार, सामाजिक एवं धार्मिक स्वभाव हर किसी को प्रभावित करता है। अरूण सर्राफ ने उपस्थित पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि, वो आज जो कुछ भी हैं, लोगों के इसी स्नेह व सम्मान की वजह से है। उन्होंने कहा कि लोगों को जब भी जरूरत पड़ेगी वो हमेशा जनसेवा के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान सभी नेताओं ने प्रदेश की मौजूदा राजनीति के साथ आने वाले निकाय चुनाव में वैश्य समाज की राजनीति भागीदारी पर भी चर्चा की।

SHARE