कैथल : युवाओं के सच्चे हितैषी हैं डा. अजय चौटाला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला : शुभम गुप्ता

0
335
INSO District President Shubham Gupta
INSO District President Shubham Gupta

मनोज वर्मा, कैथल :

जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि गठबंधन सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश की जनता को फायदा हो रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दूरदर्शी सोच के धनी है। जिसकी बदौलत आज प्रदेश नई पहचान और नए आयाम स्थापित करता हुआ लगातार देश में अपनी एक अटूट पहचान बनाता नजर आ रहा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना जजपा की प्रमुखता रही है उसी को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने प्राइवेट सेक्टर में 75 फीसदी आरक्षण देने का काम किया। जिससे हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी का खात्मा होगा और हर हाथ को काम देने का कार्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला देते नजर आएंगे। वहीं डा. अजय सिंह चौटाला आज हरियाणा प्रदेश के युवाओं के आदर्श हैं, उनके द्वारा इनसो नाम का जो पेड़ लगाया गया था, आज वह दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में  वटवृक्ष बन गया है।

जिसकी छत्रछाया में आज हरियाणा प्रदेश की छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश की राजनीति में नए युवा नेता और नए चेहरे सामने आ रहे हैं। जो प्रदेश में जजपा को लगातार मजबूत कर रहे हैं। शुभम गुप्ता ने बताया कि कैथल का भी लगातार बेहतरीन कार्य कर सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। जजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डा. अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला को अपना आदर्श मानता है। गुप्ता ने बताया कि आज जजपा के प्रति प्रदेश की जनता का विश्वास बढ़ा है, इसलिए एक बड़ी संख्या में लोग दूसरे दलों को अलविदा कहकर जजपा मे शामिल हो रहे हैं। इसी बौखलाहट में विपक्षी दलों को जजपा की लोकप्रियता हजम नहीं हो रही, इसी कारण अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। शुभम गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को सोच लेना चाहिए कि उनकी राजनीति जमीन बंजर हो गई है। इसलिए उपजाऊ बनाने के मौके तलाश रहे हैं लेकिन जनता सच जान चुकी है अब उन्हें मौका नहीं देगी।

SHARE