कैथल: 70 वर्षों में कांग्रेस ने गरीबी नहीं, गरीबों को हटाने का काम किया : सांसद नायब सैनी

0
339

मनोज वर्मा, कैथल:
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सांसद नायब सैनी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दृष्टि से लगातार गतिमान है। आज हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। ये वर्ष आजादी के उन रणबांकुरों को याद करने का वर्ष है। प्रधानमंत्री का एक विजन है कि, हम उन रणबांकुरों व क्रांतिकारी को याद करते हुए यह तय करें, जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएं, तो उन रणबांकुरों व उनके वशंजों को भी लगे उनकी व उनके अपनों की कुबार्नी व्यर्थ नहीं गई है। आज इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र काम कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत यू.एन.ए. में नेतृत्व कर रहा है। नरेंद्र मोदी ने हर मां की मुश्किल कम की है, हर घर में सिलैंडर पहुंचाने का काम किया है। देश के 80 प्रतिशत छोटे किसानों को बैंक व आढ़ती भी पैसे नहीं देते थे, ऐसे किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन छोटे किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत एक वर्ष में 6 हजार रुपए भेजने का काम किया है, ताकि वह छोटा किसान उन पैसों से दवाई व खाद खरीद सके। इससे उसका खर्चा कम और आय बढ़े।

लेकिन भाजपा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होता है। जो कांग्रेस सरकार 70 साल तक गरीबी हटाने के नारे लगाती रही, उसने गरीबों व किसानों के लिए तो कुछ नहीं किया। बल्कि खेती को घाटे का सौदा बना दिया और गरीबी हटाने की बजाय गरीबों को हटाने का काम किया। अगर किसानों व गरीबों की ङ्क्षचता किसी ने की है तो, वह भारत माता के लाल नरेंद्र मोदी ने की है। कांग्रेस ने 70 सालों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है। देश का गौरव कम करने का काम कांग्रेस ने किया, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार कम किया है और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया है। कांग्रेस का तो एक ही एजेंडा है कि, झूठ बोलो, चाहे कितना भी बोला, लेकिन अब जनता यह जान चुकी है कि, कौन उनका हितैषी है और कौन विरोधी है। सांसद ने कहा कि देश की जनता ने सत्ता भाजपा को दी है और विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस को बैठाया है, लेकिन कांग्रेस इसी प्रकार झूठ बोलती रही तो, यह जनता उन्हें विपक्ष में बैठने का मौका नहीं देगी। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश संधु, भीम सिंह अग्रवाल, बलिंद्र जांगड़ा, सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

SHARE