कैथल : भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित के लिए परस्पर कार्य किया : राजपाल तंवर

0
290
Sultan Atela conducted the stage
Sultan Atela conducted the stage

मनोज वर्मा, कैथल :

सीवन मंडल कार्यकारणी की बहुत महत्वपूर्ण बैठक बाबा नारायण दास सत्संग हाल सीवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण डोहर ने की व मंच का संचालन सुल्तान अटेला ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल तंवर पहुंचे जिनका कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र के समाने दीप प्रजवलित करके किया गया। मंडल अध्यक्ष कृष्ण डोहर ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। कृष्ण ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य करती है और राष्ट्रवाद, राष्ट्रहित के मूल सिद्धांतों पर भाजपा चलती है। वहीं राजपाल तंवर ने कार्यकर्त्ताओं को बूथ स्तर की कमेटी को मजबूत और संगठित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। जनसंघ से जनता पार्टी एवं जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी के सफर तक भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देश हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित के लिए परस्पर कार्य किया है। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता देश भक्त और समर्पित भाव के होते हैं। केंद्र और राज्य विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता आगे आकर सहभागिता निभाएं। वहीं एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष रवि तारांवली ने कहा कि कार्यकर्त्ता ही भाजपा की आत्मा हैं। कार्यकर्त्ता ही पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करते हैं। संगठन में ईमानदार व निष्ठावान कार्यकतार्ओं की भरमार है, जो पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसका पूरे देश में सबसे मजबूत संगठन है।

इस अवसर पर उनके साथ मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह चीमा, विस्तारक रामेहर कुंडू, जिला सचिव मा. रति राम, जिला उपाध्यक्ष कुमारी संगीता, आई.टी.सैल. प्रमुख बलविंद्र जांंगड़ा, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष रवि तारावली, मंडल महामंत्री सुल्तान अटेला, प्रवीण, मंडल उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, मंडल सचिव प्रमजीत कौर और कुलवंत सिसोदिया, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मखन डोहर, किसान मोर्चा सचिव जसमेर मोगा, ओ.बी.सी. मोर्चा महामंत्री शमशेर सैनी, ओ.बी.सी. मोर्चा सचिव रामेश्वर जांगड़ा, अनिल सैनी खानपुर, श्रीराम वाल्मीकि, सुभाष भगत, सतीश मुंजाल, संजू डोहर, रोशन प्रेमी, पूर्व चेयरमैन अनिता मुंजाल, रघुबीर सिंह, बलराज फर्शमाजरा, गगननाथ नागल, रामपाल खेड़ी गुलाम अली सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE