कैलाश गुप्ता तीसरी बार बने प्रधान, महासचिव पद पर रमन गुप्ता

0
298
प्रवीण वालिया,करनाल:
श्री सनातन धर्म महाबीर दल अस्पताल के प्रतिष्ठित चुनावों में कैलाश चंद्र गुप्ता तीसरी बार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने ज्ञान सिंह चावला को भारी मतों से पराजित किया। उनके सामने सुभाष भी थे। इसके अलावा महासचिव पद पर रमन गुप्ता ने अमित गुप्ता को भारी मतों से पराजित किया। उनको 23 में से 21 मत मिले। इसके अलावा कोषाघ्यक्ष पद पर रमेश नागपाल निर्वाचित हुए। करनाल की प्रतिष्ठित संस्था श्री सनातन धर्म महाबीर दल के चुनावों पर शुरू से ही विवाद गहरा रहा था। कोर्ट के आदेश पर डीसी निशांत यादव ने चुनावों के लिए ठीम का गठन किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम श्री सिन्हा ने की। इसमें तहसीलदार राज बख्श और डी.आर.ओ क्षितिज कपूर थीं। शुरू में विवाद गहाराते दिखा। चुनावों का विरोध कर रहे अमित गुप्ता और अनिल प्रकाश यहां चुनावों को नहीं करवाने की मांग को लेकर पहुंचे। लेकिन एसडीएम ने चुनाव स्थगित करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद विरोध करने वाले वहां से बायकाट करके निकल गए। चुनावों में 31 मतों में से 23 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान प्रकिया दो घंटे तक चली। बाद में चुनाव परिणाम तहसीलदार ने घोषित किए। अध्यक्ष पद पर कैलाश गुप्ता को 19 मत मिले। बाकी के मत ज्ञान सिंह चावला और सुभाष को मिले। इसके अलावा महासचिव पद पर रमन गुप्ता को जीत मिली। उनको 21 मत मिले। उनके विरोधी अनिल प्रकाश और अमित गुप्ता को दो ही मत मिले। कोषाघ्यक्ष पद पर रमेश नागपाल ने जीत अर्जित की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल प्रकाश को भारी मतों से पराजित किया। विजयी पदाधिकारियों ने भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस चुनाव को शहर में प्रतिष्ठित माना जा रहा था।
कोई गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा: गुप्ता
श्री सनातन धर्म महाबीर दल के लगारतार तीसरी बार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए कैलाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर अस्पताल और संस्था का विकास करेंगे। सभी सदस्यों पदाधिकारियों की राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरी बार सेवा का अवसर मिला है। वह गरीबों और बेसहारा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएंगे। उनका यह प्रयास रहेगा कि कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहे। उनके अस्पताल को आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा उन्होंने एनएचबी के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि वह सभी के प्रति आभारी हैं। जिनके विश्वास के कारण विजयी हुए हैं। उनकी विजय उनके साथियों की जीत है। वह प्रशासन एसडीएम तहसीलदार तथा डीआर के प्रति आाभारी हैं। इस अवसर पर महासचिव रमन गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।
SHARE